भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और जनजातीय मामलो के विभाग, झाबुआ द्वारा प्राप्त सहयोग से टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फ़ाउण्डेशन के द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट अनीमिया और कुपोषण से मुक़ाबला के अंतर्गत गर्ल्स स्कूल, झाबुआ में सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग निशा मेहरा के द्वारा स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन करवाया गया। स्वास्थ्य पुस्तिका सात सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं में वितरित की जावेंगी। यह पुस्तिका स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिये दैनिक दिनचर्या के बारे में बच्चों को अवगत कराएगी। इस समारोह में जनजातीय विभाग के सहायक संचालक रविंद्र सिसोदिया एवं टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन के कुलदीप पारीक, राजीव सिंह और आशुतोष रंजन माैजूद रहें….
