पिछले दिनों बलाई समाज से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी,, इस मामले में बलाई समाज और मृतक के परिजनों ने कुछ अधिकारियों द्वारा दवाब बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है,,,
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि शैलेंद्र चौहन नामक व्यक्ति ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी पारुल अग्रवाल, राघवेंद्र रावत, इंद्रेश तिवारी और रामराज यादव के दबाव में आत्महत्या कर ली थीं,, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी किया गया है,, इस मामले में परमार और पीड़ित परिवार ने सरकार से त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है,,,
