द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी एवं प्रताड़ना का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी एवं प्रताड़ित करने के मामले में शिकायत की गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

दरअसल इंदौर के सुदामा नगर इस सेक्टर में रहने वाली सीमा मालवीय नाम की महिला ने द्वारकापुरी में एक शिकायत दर्ज कराया कि उसके परिचित पंकज बैरागी निवासी जबलपुर कुछ दिनों के लिए उसके घर पर रहने के लिए आया था इस दौरान उसने उसके वनप्लस मोबाइल का उपयोग कर उसके नंबर से धोखाधड़ी पूर्वक उसके बैंक खाते से 91 हजार रुपए स्वागत अधिक की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। महिला को कुछ समय बाद जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Exit mobile version