उज्जैन।ढोल धमाके के साथ थुकने की घटना वालों के मकान तोड़ने पहुंची पुलिस-देखे वीडियो
महाकाल सवारी के दौरान छत से थूकने वाले बालिग आरोपी के घर बुधवार सुबह बुलडोजर चला। सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और डीजे लेकर घर गिराने पहुंचा।
महाकाल सवारी के दौरान छत से थूकने वाले बालिग आरोपी के घर बुधवार सुबह बुलडोजर चला। सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और डीजे लेकर घर गिराने पहुंचा। कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया। डीजे पर गाने और ढोल बजवाकर मकान तोड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आकाश भूरिया सहित तीन थानों का बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी ने बताया कि मुनादी करवाने का नियम है। इसी के तहत डीजे को लेकर आए थे। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।
मामला सोमवार शाम 6.30 बजे का है। इस दिन सावन का दूसरा सोमवार था। भगवान महाकाल की सवारी के दौरान टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से तीन लड़कों ने थूका और कुल्ला कर पानी फेंका था। घटना में VIDEO के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक बालिग समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी को मंगलवार को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा जा चुका है। घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
सवारी में शामिल लोगों ने बनाया था VIDEO
सावन लोट निवासी भैरवगढ़ ने साथियों की मदद से टंकी चौक के समीप सुपर गोल्ड बेकरी से लगी बिल्डिंग की छत पर तीन लड़कों को थूकते और कुल्ला कर पानी फेंकते देखा था। इसका मोबाइल से VIDEO बनाने के बाद खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने और सद्भाव बिगाड़ने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।
VIDEO फुटेज के आधार पर चालान पेश करेगी पुलिस
खाराकुआं थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया, मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अदनान निवासी टंकी चौक को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया। दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। VIDEO फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर कोर्ट में चालान पेश करेंगे।
क्या है VIDEO में?
बाबा महाकाल की सवारी शाम 6.30 बजे टंकी चौराहे पर पहुंचने वाली थी। VIDEO में दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर छत पर कुछ लड़के खड़े हैं। एक मकान की गैलरी में खड़े तीन लड़कों में से एक बोतल लेकर मुंह में पानी भरते दिख रहा है। इसी के पास वाले मकान की छत पर तीन लड़के भी खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक लड़का नीचे की ओर थूकता नजर आ रहा है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 55 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 159 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 168 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 304 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 344 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 360 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 360 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 798 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 798 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 799 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 820 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 820 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 821 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 825 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 826 दिन पहले
Ujjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 831 दिन पहले
Ujjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 833 दिन पहले