शुजालपुर में हर्षोल्लास से मनाई ईद ईदगाह सहित मस्जिदों में अदा की ईद की नमाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज देशभर में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शुजालपुर में भी मुस्लिम समाजजनों द्वारा ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा करने के बाद सीटी और मंडी इलाकों में स्थित सभी मस्जिदों, मदरसों पर नमाज अदा की गई। शहर में शान्ति,सद्भाव और सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने बड़ी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह मुस्तैद रहा। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर रमजान के पावन पर्व की समाप्ति पर ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version