इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे 16 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां चौकीदारी का काम करने वाले युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां संजय उम्र 16 वर्ष जो द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नजदीक गुरुकृपा रेसीडेंसी की मल्टी का रहने वाला है वही युवक का पिता और युवक दोनों मल्टी में चौकीदारी का काम करते हैं जिसने किसी अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version