पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा के शुजालपुर प्रवास पर शुजालपुर अभिभाषक संघ द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

शुजालपुर के न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अजयपाल सिंह जादौन ने राज्यसभा सांसद से मध्यप्रदेश में शीघ्र ही एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी एड्वोकेट पेंशन योजना लागू करने की मांग की। राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह द्वारा अभिभाषक संघ की इस मांग को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में कैंटीन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए और विधिक लायब्रेरी के उन्नयन के लिए ढाई लाख रुपए की राशि अपनी सांसद निधि से प्रदान करने की घोषणा की गई।

Exit mobile version