तारण तरण समाज के द्वारा श्री पालकी जी चल समारोह का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अध्यात्म जगत के महान संत श्रीमद् तरण स्वामीजी के जन्म जयंती के अवसर पर तारण तरण समाज के द्वारा श्री पालकी जी चल समारोह का आयोजन किया गया जो धूसरपुरा स्थित श्री तारण तरण चैत्यालय से प्रारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरेठ रोड स्थित श्री तारण तरण चैत्यालय पहुंचा।चल समारोह से पूर्व चैत्यालय में मंदिर विधि व आरती हुई एवं चांदी की पालकी में चौदह ग्रंथ विराजमान हुए।जिन्हें श्रद्धालु अपने कंधे पर उठाकर चल रहे थे। पुरुष वर्ग धवल एवं मातृशक्ति केसरिया वस्त्रों को धारण किए हुए थे।रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री पालकी जी की आरती उतारकर धर्म लाभ लिया।

Exit mobile version