इंदौर के रोबोट चौराहा के समीप मंदिर के आसपास सीलिंग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर के रहने वालों पर प्रशासन ने आज कार्यवाही की। जहा बड़ी संख्या में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
दरअसल, बुधवार की सुबह शहर के रोबोट चौराहा के समीप निगम की जेसीबी बुलडोजर दलबल के साथ पहुंची और देखते ही देखते पुलिस टीम की मौजूदगी में एक के बाद एक कई अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि करीब 1 एकड़ भूमि को आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। निगम और पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में अतिक्रमण करने वालों ने कई भवन तान दिए थे। जिन्हें आज कोर्ट के आदेश के बाद जमीदोज कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान कई लोग अपने अधिवक्ता लेकर रिमूवल अधिकारी व sdm के पास पहुंचे और और कार्यवाही रुकवाने की बात कही, किंतु कार्यवाही नहीं रुकी। वहीं दूसरी ओर मंदिर के पुजारी ने बताया कि उन्होंने मंदिर के समीप एक आश्रम बना रखा था, उसे भी गिरा दिया गया है। मंदिर के पुजारी और अधिवक्ता कार्रवाई में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है।
