राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चले चाकू आपसी विवाद में राजेंद्र नगर क्षेत्र में दो पक्षों में चाकू और डंडे चले, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


राजेंद्र नगर क्षेत्र में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच लात-घंूसे, चाकू और डंडे चले। हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किए हैं।
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक विवाद और हमले की घटना शुक्रवार रात महादेव नगर में हुई। एक पक्ष के फरियादी नितिन पिता बेनीराम सोलंकी की रिपोर्ट पर आरोपी दीपक और अन्नपूर्णा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पुराने विवाद में रिपोर्ट की बात को लेकर गालियां दीं और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान चाकू से भी वार कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, दूसरे पक्ष से फरियादी अन्नपूर्णा सोलंकी की रिपोर्ट पर आरोपी नितिन सोलंकी और आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके घर के सामने गाड़ी खड़ी करने और पूर्व में की गई रिपोर्ट की बात को लेकर गालियां दी और डंडे से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version