इंदौर में शनिवार देर रात दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। खुड़ैल में सब्जी मंडी के कर्मचारी ने जहर खा लिया। उपचार के लिये उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। वहीं परदेशीपुरा में पत्नी से विवाद के बाद रेस्टोरेंट सेंटर के संचालक ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को मर्चुरी में रखवाया है।खुड़ैल पुलिस के मुताबिक विजय (22) पुत्र श्याम मोइया निवासी ग्राम मोहाड़ी खुड़ैल को उसका भाई अजय शुक्रवार देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। अजय ने डॉक्टरों को बताया कि रात में विजय उल्टियां करते दिखा। जिसके बाद उसकी नींद खुली तो पूछने पर उसने जहर खाने की बात कही। इसके बाद वह नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया।
अजय के मुताबिक विजय सुबह काम पर गया। परिवार में मुताबिक वह हर दिन जल्दी आता है। लेकिन शुक्रवार को रात करीब 10 बजे घर आया। खाना खाकर सोने की बात कर कमरे में चला गया। उसने किसी से बात भी नहीं की। विजय के पिता किसान हैं। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
