लसूडिया थाना क्षेत्र में बेखौफ लुटेरे महिला की चेन लूटी युवती ने दो किमी तक पीछा किया, पकड़ में नहीं आए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


लसूड़िया क्षेत्र में दिनदहाड़े मां को लेकर स्कूटी पर जा रही बेटी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे स्कीम-94 के सर्विस रोड पर हुई।
आयुषी पिता प्रमोद भावसार (31) निवासी हरे कृष्ण विहार कॉलोनी निपानिया ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। मां नम्रता के साथ बॉम्बे अस्पताल के पास सर्विस रोड से होते हुए खमण लेने जा रही थीं। तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर दो बदमाश साथ चलने लगे। मैं कुछ समझ पाती तब तक पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। चलती गाड़ी में झपट्टा मारने से हम गिरते-गिरते बचे। हमने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया।
देवास नाका तरफ भागे बदमाश
आयुषी ने बताया कि रास्ते भर वह बदमाशों को पकड़ने के लिए मदद मांगती रही। कुछ लोग साथ आए, लेकिन बदमाश ट्रकों के आसपास कटबाजी करते हुए रफूचक्कर हो गए। लूट के बाद बदमाशों के कुछ साथी उन्हीं की तरह के ब्लैक जैकेट पहनकर उसी रूट पर आ गए थे। एक साथ तीन बाइक वाले एक जैसी जैकेट में होने से हम भी कन्फ्यूज हो गए। बदमाश देवास नाका की ओर भाग निकले। पुलिस ने इलाके के रूट के कुछ सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version