मूक पशुओ की दरिंदगी के साथ कटिंग- बिना अनुमति झाबुआ में बैखौफ पाड़े का बिक रहा मांस। अवैध बूचड़खाने से बेखबर पुलिस- नगर पालिका कार्यवाही करने में असक्षम।
झाबुआ। शहर में पुलिस किसी बात से बेखबर हो ऐसा सम्भव नहीं है फिर भी शिकायत पर पुलिस बहुत ही आसानी से इंकार कर देती है और हाथ पीछे कर चुपचाप अवैध कार्यों को होता तमाशा देखती है।
झाबुआ। शहर में पुलिस किसी बात से बेखबर हो ऐसा सम्भव नहीं है फिर भी शिकायत पर पुलिस बहुत ही आसानी से इंकार कर देती है और हाथ पीछे कर चुपचाप अवैध कार्यों को होता तमाशा देखती है।
झाबुआ में ऐसे तो बहुत से कार्य अवैध रूप से सुचारू हो रहे है। जिसमें से एक है भैस और पाड़े की काटने का और इस मूक जानवर के मांस का व्यापार का।
सूत्रों के मुतबीक खाकी और सफेद पोशाक धारियों का अदृश्य सहयोग इन कसाइयों को मिल रहा है जिसके बल बूते पर ये लोग सामाजिकता से परे हट कर मूक और मासूम पशुओ का कत्ल कर देते है फिर इनके मांस का व्यापार करते है जो की पूरी तरह से अवैध है।
इस पर नगर पालिका भी स्वयं को बेखर बताती है जबकि झाबुआ नगर पालिका के पीछे ही यह कुकृत्य किया जाता है।
इस सम्बंध में एक शिकायत कर्ता ने शिकायत कर ऐसे अवैध कार्य को बन्द करवाने की मांग भी की है।
भैस और पाड़ा काटने और इनके मांस के बिक्री के सम्बंध में झाबुआ कोतवाली प्रभारी तुरसिंह डावर से जब बात की गयी तो बड़ी ही सहजता से जवाब मिला की उनको इस बारे में पता नही है कार्यवाही के नाम पर यह जरुर कहा कि हां मैं इसे दिखवाता हुं।
शहर की शराब दुकान के पीछे वाले मोहल्ले में पाड़े काटने और मांस बैचने का कार्य धडल्ले से चल रहा है।
झाबुआ नगर पालिका से जब जानकारी ली गयी तब नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पाड़ा काटने और मांस बैचने का लाइसेंस झाबुआ में किसी के पास भी नहीं है। बहुत पहले नगर पालिका द्वारा 3 लोगों को एनओसी दी गयी थी मगर वह भी शायद नियम के अनुसार नहीं होने पर निरस्त कर दी गयी थी। फिलहाल तो किसी भी के पास पाड़ा काटने और उसका मांस बैचने की अनुमति या एनओसी नहीं है।
अवैध रूप से चल रहे इस मूक पशु के काटने के इस व्यापार पर कार्यवाही के नाम पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ लिया और प्रशासन पर जिम्मेदारी को ढौल दिया।
वहीं पशु विभाग के पास ऐसे कोई भी आवेदन नहीं आते है जिनमें पशुओं को काटने से पहले उनकी जांच की जाना होती है।
हालांकि सभी को सबकुछ पता है मगर सभी सबकुछ जानकर भी अंजान बनते है। झाबुआ नगर पलिका के पीछे ही मोहल्ले में रोज आधा दर्जन से ज्यादा पाड़े काटे जाते है। मगर मुंह खोलने से पहले जेब में अवैध व्यापारी माया का पहरा डाल देते हैं।
पुलिस की पहुंच शहर के कोने कोने तक है तो क्या गलियो में बहते मूक पशुओ के रक्त रत्ती भर भी खबर नहीं होगी। होती तो होगी मगर हर हफ्तें जेब में हरियाली हो जाती है।
नियमानुसार तो ये सब अवैध व्यापारी एक प्रकार से अपराधी है जो प्रतिदिन पाड़ो की हत्या कर उनको मौत के घाट उतारते हैं।
बहरहाल मूक पशुओ की हत्या को मूक बधिर बन कर देखते पुलिस विभाग और नगर पालिका इस अवैध कार्य को रोकने में स्वयं को असक्षम सा महसूस पा रहं हैं। क्युंकि नगर पालिका के नेता खाकी के वरिष्ठ और पक्ष विपक्ष की बड़ी राजनीती करने वाले सफेद पौशक नेता सहयोगी है। नगर पालिका और पुलिस संयुक्त कार्यवाही करें तो झाबुआ के अवैध बूचड़खाने को खत्म किया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले