देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
Other 0 बार पढ़ी गई

आदिपुरुष पर हाईकोर्ट बोला- फिल्म को पास करना ब्लंडर:अगर कुरान पर ऐसी फिल्म बनाई होती, तब देखते क्या होता

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने बुधवार को फिल्म आदिपुरुष के आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में लगातार तीसरे दिन सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि जिस रामायण के किरदारों की पूजा की जाती है, उसे एक मजाक की तरह कैसे दिखा दिया गया।

Abhishek Raghuvanshi29 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने बुधवार को फिल्म आदिपुरुष के आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में लगातार तीसरे दिन सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि जिस रामायण के किरदारों की पूजा की जाती है, उसे एक मजाक की तरह कैसे दिखा दिया गया।

ऐसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया। फिल्म को पास कर देना एक ब्लंडर है। फिल्म मेकर्स को तो सिर्फ पैसे कमाने हैं क्योंकि पिक्चर हिट हो जाती है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

अगर आप कुरान पर एक छोटी सी डॉक्यूमेंट्री बनाकर देखिए, जिसमें गलत चीजों को दर्शाया गया हो तो आपको पता चल जाएगा कि क्या हो सकता है। आपको कुरान, बाइबिल को भी नहीं छूना चाहिए। मैं ये क्लियर कर दूं कि किसी एक धर्म को भी टच न करिए। आप किसी धर्म के बारे में गलत तरह से मत दिखाएं।

कोर्ट किसी धर्म को नहीं मानता। कोर्ट सभी लोगों की भावनाओं की कद्र करता है। ये सिर्फ मामले से जुड़ी मौखिक टिप्पणियां हैं। अभी देखना शाम तक ये भी छप जाएगा।

बेंच ने क्या कहा..
बेंच: ये मसला बहुत सेंसिटिव है, मैं जानना चाहता हूं कि डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (Dy. SGI) का इस पर क्या कहना है।
Dy. SGI: फिल्म को सर्टिफिकेट भारत सरकार द्वारा नामित 5 सदस्यों की टीम ने दिया था। कुल 25 सदस्यों ने फिल्म देखी भी थी।

बेंच: भारत सरकार का इस मसले में क्या नहीं करना है, क्या आप इसे डिफेंड कर रहे हैं। प्रोड्यूसर को तो आना ही पड़ेगा।
Dy. SGI: पिटिशनर ने इधर उधर से क्लिप लेकर केस फाइल किया है।

बेंच: वो क्लिप क्या फिल्म से जुड़े नहीं हैं? हमने फिल्म तो नहीं देखी, लेकिन जिन लोगों ने फिल्म देखी, उनका कहना है कि ये फिल्म हमारी सोच से भी ज्यादा घटिया है। मसला ये है कि रामायण के किरदारों को फिल्म में ऐसा क्यों दिखाया गया है?

Dy. SGI: फिल्म को एक्सपर्ट ने देखा है, उसके बाद ही उन्होंने इसे सर्टिफाई किया है।

बेंच: क्या सेंसर बोर्ड जो सर्टिफिटेट इश्यू करता है, उसे रद्द नहीं किया जा सकता? फिल्म 16 जून को रिलीज हुई, तो अब तक कुछ नहीं हुआ तो 3 दिन में क्या होगा। जो होना था वो हो चुका, और ये अच्छा है कि कुछ नहीं हुआ। मैंने कुछ लोगों से पूछा, वे फिल्म देखने के बाद काफी ज्यादा आहत थे।

अगर आज हम चुप हो गए तो पता है क्या होगा। ये सब बढ़ रहा है। कोर्ट ने यहां बिना नाम लिए आमिर खान की फिल्म पीके का जिक्र किया। कहा- एक मूवी में मैंने देखा कि भगवान शंकर जी त्रिशूल लेकर भाग रहे हैं। फनी तरीके से…अब यही सब होगा?

कल कोर्ट ने कहा था- शुक्र है उन्होंने कानून नहीं तोड़ा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा था- हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है? शुक्र है उन्होंने (हिंदुओं ने) कानून नहीं तोड़ा। जो सज्जन हैं उन्हें दबा देना सही है क्या?

यह तो अच्छा है कि यह एक ऐसे धर्म के बारे में है, जिसके मानने वालों ने कोई पब्लिक ऑर्डर प्रॉब्लम क्रिएट नहीं की।

हमें उनका आभारी होना चाहिए। हमने न्यूज में देखा कि कुछ लोग सिनेमा हॉल (जहां फिल्म प्रदर्शित हो रही थी) गए थे और उन्होंने वहां जाकर लोगों को सिर्फ हॉल बंद करने के लिए मजबूर किया, वे कुछ और भी कर सकते थे।

कोर्ट ने कहा- ये याचिका इस बारे में है, जिस तरह से ये फिल्म बनाई गई है। कुछ धर्मग्रंथ हैं, जो पूजनीय हैं। कई लोग घर से निकलने से पहले रामचरित मानस पढ़ते हैं।

क्या डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों और युवाओं को बेवकूफ समझते हैं?
बेंच ने कहा- भगवान हनुमान, भगवान राम, लक्ष्मण और सीता मां को ऐसे चित्रित किया गया जैसे कि वे कुछ हैं ही नहीं।

फिल्ममेकर्स के इस तर्क के संबंध में कि फिल्म में कहानी को लेकर एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया था, क्या डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों और युवाओं को बेवकूफ समझते हैं?

आप भगवान राम, लक्ष्मण, भगवान हनुमान, रावण, लंका दिखाते हैं और फिर कहते हैं कि यह रामायण नहीं है?

याचिकाकर्ता के वकील बोले- फिल्म में मां सीता का अपमान हुआ
याचिकाकर्ता प्रिंस लेनिन के वकील ने कहा था- सिनेमैटोग्राफी अधिनियम किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले सीबीएफसी से राय लेता है। फिल्म साफ-सुथरी होनी चाहिए। महिलाओं का अपमान नहीं होने देना चाहिए।

फिल्म में मां सीता का अपमान किया जा रहा है। मैंने सम्मान के कारण सीता की तस्वीरें (जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है) संलग्न नहीं की हैं। मैं ऐसा नहीं कर सकता।

वकील ने कहा- पहले भी फिल्मों में देवी-देवताओं का अपमान हुआ
दूसरे याचिकाकर्ता रंजना अग्निहोत्री के वकील ने कहा- ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा PK, मोहल्ला अस्सी, हैदर आदि फिल्मों में भी हो चुका है। दोनों याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की कि फिल्म से विवादित सीन हटाए जाएं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsOtherOtherबरसात के मौसम में लाइट के पास मंडराते हैं कीट-पतंगे, 5 कमाल के टिप्स करें फॉलो, मिनटों में हो जायेंगे घर से गायब 1,211 दिन पहलेTimeNewsE-PaperE-PaperFedEx या Blue Dart से आ रहे हैं बिन मंगाए कूरियर 1,211 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,220 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવરિષ્ઠ પત્રકાર અને ઈન્દોર પ્રેસ ક્લબના પ્રમુખ અરવિંદ તિવારીની આ સપ્તાહની નવી કૉલમ, જે રાજબાડા 2 રેસિડેન્સી તરીકે પ્રખ્યાત છે, રાજ્યના રાજકારણના વિશેષ સમાચાર સાથે 1,239 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiराजबाडा २ रेसिडेन्सी या नावाने प्रसिद्ध असलेले ज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, राज्याच्या राजकारणातील खास बातम्यांसह 1,239 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,239 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવરિષ્ઠ પત્રકાર અને ઇન્દોર પ્રેસ ક્લબના પ્રમુખ અરવિંદ તિવારીની આ સપ્તાહની નવી કૉલમ, જે રાજબાડા 2 રેસિડેન્સી તરીકે પ્રખ્યાત છે, રાજ્યના રાજકારણના વિશેષ સમાચાર સાથે 1,247 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiराजबाडा २ रेसिडेन्सी या नावाने प्रसिद्ध असलेले ज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, राज्याच्या राजकारणातील खास बातम्यांसह 1,247 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,519 दिन पहलेTimeNewsOtherOther15 People Share the Dumbest Arguments They’ve Ever Been a Part Of 1,520 दिन पहलेTimeNewsOtherOther35 Jokes You’ll Only Get if You’re a Woman 1,521 दिन पहलेTimeNewsOtherOther20 GIFs of Animals That Will Put a Smile on Your Face 1,522 दिन पहलेTimeNewsOtherOther19 DIY Book Projects That Will Make You Scream “WHY!” 1,523 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવરિષ્ઠ પત્રકાર અને ઈન્દોર પ્રેસ ક્લબના પ્રમુખ અરવિંદ તિવારીની આ સપ્તાહની નવી કૉલમ, જે રાજબારા 2 રેસિડેન્સી તરીકે જાણીતી છે, રાજ્યના રાજકારણના વિશેષ સમાચાર સાથે છે. 1,528 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, राजबारा 2 रेसिडेन्सी या नावाने प्रसिद्ध, राज्याच्या राजकारणाच्या खास बातम्यांसह आहे. 1,528 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,528 दिन पहले
TimeNewsGujratGujratવરિષ્ઠ પત્રકાર અને ઈન્દોર પ્રેસ ક્લબના પ્રમુખ અરવિંદ તિવારીની આ સપ્તાહની નવી કૉલમ, જે રાજબારા 2 રેસિડેન્સી તરીકે જાણીતી છે, રાજ્યના રાજકારણના વિશેષ સમાચાર સાથે છે. 1,717 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, ज्याला राजबारा 2 रेसिडेन्सी म्हणून ओळखले जाते, राज्याच्या राजकारणाच्या खास बातम्यांसह आहे. 1,717 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,717 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, राजबारा 2 रेसिडेन्सी या नावाने प्रसिद्ध, राज्याच्या राजकारणाच्या खास बातम्यांसह आहे. 1,729 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,729 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવરિષ્ઠ પત્રકાર અને ઈન્દોર પ્રેસ ક્લબના પ્રમુખ અરવિંદ તિવારીની આ સપ્તાહની નવી કૉલમ, જે રાજબારા 2 રેસિડેન્સી તરીકે જાણીતી છે, રાજ્યના રાજકારણના વિશેષ સમાચાર સાથે છે. 1,738 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsज्येष्ठ पत्रकार आणि इंदूर प्रेस क्लबचे अध्यक्ष अरविंद तिवारी यांचा या आठवड्यातील नवीन स्तंभ, राजबारा 2 रेसिडेन्सी या नावाने प्रसिद्ध, राज्याच्या राजकारणाच्या खास बातम्यांसह आहे. 1,738 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsवरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ 1,738 दिन पहले
↑