आज घर-घर होगा गणेशजी का आगमन, शुभ मुहूर्त में होगी स्थापना
दस दिनी गणेशोत्सव की होगी शुरुआत, अलग-अलग स्वरूप में नजर आएंगे रिद्धि-सिद्धि के दाता। शहर के गणेश मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़। शुभ संयोग में रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की स्थापना मंगलवार को की जाएगी।
दस दिनी गणेशोत्सव की होगी शुरुआत, अलग-अलग स्वरूप में नजर आएंगे रिद्धि-सिद्धि के दाता। शहर के गणेश मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़।
शुभ संयोग में रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की स्थापना मंगलवार को की जाएगी। शहर, गली-मोहल्लों, कालोनियों और चौराहों पर विघ्नहर्ता की दो से लेकर 25 फीट तक की मूर्तियां विराजित की जाएंगी। कहीं भगवान के 108 अलग-अलग स्वरूप नजर आएंगे तो कहीं लालबाग के राजा की तरह दिखाई देंगे। महाकाल मंदिर की प्रतिकृति भी नजर आएगी। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी हर दिन होंगे और सामाजिक सरोकार की पहल की जाएगी। इसके साथ ही शहर के गणेश मंदिरों में भी दस दिनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
बड़ा गणपति मंदिर में सहस्रार्चना
बड़ा गणपति स्थित बड़ा गणपति मंदिर में गणेशोत्सव की विशेष तैयारियां की गई हैं। पुजारी धनेश्वर दाधीच ने बताया कि सुबह 10 बजे सहस्रार्चना होगी। 11.30 बजे हवन-पूजन और दोपहर 12 बजे आरती होगी। भक्त दिनभर दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सतत प्रसाद वितरण किया जाएगा।
नजर आएंगे वक्रतुंड के 108 स्वरूप
जयरामपुर कालोनी में 19 फीट ऊंचे शिवलिंग में 108 गणेश के दर्शन होंगे। इसमें 10 फीट का नंदी भी बनाया जा रहा है। मूर्ति का निर्माण बंगाली कारीगरों द्वारा किया गया है। सार्वजनिक महोत्सव समिति, जयरामपुर कालोनी के सचिव अनिल आगा ने बताया कि प्रदेश में यह पहला मौका है जब भगवान गणेश के अलग-अलग 108 स्वरूपों के दर्शन होंगे। महोत्सव में प्रतिदिन भगवान को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि सामाजिक सरोकार के लिए जरूरतमंदों को राशन फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे।
महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनेगी आकर्षण का केंद्र
भैरव गणेश उत्सव समिति द्वारा भोई मोहल्ला में 13 वर्षों से गणेश स्थापना की जा रही है। समिति के भीम गौड़ का कहना है कि इस बार पंडाल को महाकाल लोक की तरह सजाया जा रहा है। यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। गणेशजी की स्थापना महाकाल मंदिर की प्रतिकृति में होगा। यहां 20 फीट ऊंची मूर्ति को विराजित किया जाएगा।
देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्नेहलता नवयुवक मंडल द्वारा स्वतंत्रता से पहले से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। मंडल के शैलेंद्र रघुवंशी का कहना है कि इस बार माटी के 18 फीट ऊंचे गणेश की स्थापना होगी। पर्यावरण संरक्षण की भावना से ईकोफ्रेंडली गणेश की स्थापना की जा रही है। इसमें प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना और आरती होगी।
जयपुर के महल में पालदा के राजा
पालदा के राजा की स्थापना की तैयारी पालदा का राजा गणेशोत्सव समिति द्वारा हर्षोल्लास से की जा रही है। इस बार जयपुर के महल का निर्माण किया जा रहा है। गणेशोत्सव यहां 35 साल से मनाया जा रहा है। इस बार 21 फीट ऊंची मूर्ति विराजित की जाएगी।
नारियल वाले गणेश के लिए स्वर्ण महल सजाया
श्रीफल सिद्धि विनायक गणेशधाम मंदिर जूनी इंदौर में 39वां जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रमुख डा. महेंद्र व्यास ने बताया कि भगवान को स्वर्ण महल में विराजित किया गया। इसके साथ ही 39 दीप लगाकर पूजन हुआ। दिव्य स्वरांजलि कार्यक्रम में भजन गायक पं. पीयूष तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। गणेशोत्सव में प्रतिदिन शाम 7.30 बजे आरती और 8.30 बजे दिव्य स्वरांजलि कार्यक्रम होगा।
पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ मंदिर की प्रतिकृति में विराजेंगे नंदानगर के राजा
नंदानगर गोल स्कूल पर गणेश उत्सव में इस बार नंदानगर के राजा पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ मंदिर की प्रतिकृति में विराजगे। आयोजक रमेश मेंदोला ने बताया कि बंगाली कलाकारों द्वारा पिछले एक महीने में स्वामी विवेकानंद के बेलूर मठ मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई। इसमें नंदानगर के राजा की 15 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित होगी। यह आयोजन का 41वां वर्ष है। प्रतिदिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों बच्चे महापुरुषों, देवी-देवताओं का रूप धारण कर आएंगे। प्रतिदिन रात्रि में आरती के बाद भागवत कथा का भी आयोजन होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले