देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: May 2023

TimeNewsIndore
Indore

मनोरमा गंज के बुजुर्ग का शव सिंहासा गांव में मिला

इंदौर के बुजुर्ग का शव सिंहासा गांव में मिला। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (63 साल) निवासी मनोरमागंज के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक दीपक शनिवार रात घर से निकले था।…

May 15, 2023 · 1 min read
TimeNewsIndore

Indore

15 मई से 15 जून तक अपने लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे सभी BJP सांसद

15 मई से 15 जून तक बीजेपी के सभी सांसदों को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में रहना है. केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को पूरे क्षेत्र में फैलाना है. बीजेपी सांसदों और स्थानीय विधायकों को पूरे एक महीने का कार्यक्रम बनाना है. इस बीच वो स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक, समाज के अग्रणी लोग, इनफ्लूएंसर, खिलाड़ी, बुद्धिजीवियों से मिलेंगे, जिसमें मोदी सरकार के विभिन्न उपयोगी और सफल कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे. बाद में अपने कार्यक्रमों की जानकारी को 3 जगह पर शेयर करेंगे. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी मुख्यालय के समन्यवयक और बीजेपी संसदीय दल कार्यालय को अपने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी फोटो सहित साझा करेंगे।

TimeNewsDelhi

Delhi

कर्नाटक में लिंगायतों ने भी दिया भाजपा को बड़ा झटका, समीक्षा के लिए भाजपा जल्द करेगी बैठक

नई दिल्ली । कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने भाजपा को करारा झटका दे दिया है।

बदमाश ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

Indore

बदमाश ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बदमाश ने राह चलते युवक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले पवन राठौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने घर से निकल कर दुकान पर जा रहा था उसी दौरान क्षेत्र के ही बदमाश द्वारा उसका रास्ता रोका गया और शराब पीने के लिए उपयोग की मांग की नहीं देने पर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया फरियादी पवन ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है

चंदन नगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गई युवती के साथ बदमाश द्वारा छेड़छाड़

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गई युवती के साथ बदमाश द्वारा छेड़छाड़

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां सब्जी खरीदने गई युवती के साथ बदमाश द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया और उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ा युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बदमाश की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज खजराना गणेश मंदिर से बिजासन मंदिर तक की एक धर्म रक्षा यात्रा निकाली

Indore

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज खजराना गणेश मंदिर से बिजासन मंदिर तक की एक धर्म रक्षा यात्रा निकाली

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज खजराना गणेश मंदिर से बिजासन मंदिर तक की एक धर्म रक्षा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में मुख्य रूप से पुजारी लोग शामिल हुए इन यात्रा का मकसद है कि मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार द्वारा मठ मंदिरों और पुजारियो का ख्याल नहीं कर रही है थे उनका रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके बाद तमाम बड़ी संख्या में पुजारी कमलनाथ से मिले थे और कमलनाथ ने सभि पुजारियों को अश्वशन दिया था कि आप मठ मंदिर को लेकर या यात्रा शुरू करें कांग्रेस सरकार बनने पर आपका पूरा ख्याल रखा जाएगा जिसके बाद आज यह यात्रा निकाली गई

पूर्व कर्मचारी ने अपने मालिक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश आरोपी गिरफ्तार

Indore

पूर्व कर्मचारी ने अपने मालिक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी ने अपने मालिक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की विवाद पुराने पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है इसके चलते कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था उसी के चलते कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया फिलहाल पूरा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रावजी बाजार थानां क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार

Indore

रावजी बाजार थानां क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है जहां घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए देकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के राधा गोविंद बगीचे का है यहां की रहने वाली महिला फरियादी राजकुमारी वर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी वापस घर लौटी तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही डीसीपी आर के सिंह के मुताबिक आरोपियों को चिन्हित कर लिया है जल्द उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ली पुलिस की शरण

Indore

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ली पुलिस की शरण

इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां शादी के बाद से ही पति लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था और रुपए लाने की मांग कर रहा था स्टेप प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है मामला इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के धार रोड पर रहने वाली अर्चना नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति नीरज लगातार उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा है वही दहेज में 8 लाखों रुपए की मांग कर रहा है नहीं देने पर अर्चना को प्रताड़ित करता है अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में कर्मचारी ने दिया 10 लाख से अधिक धोखाधड़ी को अंजाम

Indore

सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में कर्मचारी ने दिया 10 लाख से अधिक धोखाधड़ी को अंजाम

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां कर्मचारी ने ही लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है जब इस बात की जानकारी मालिक को लगी इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में अपना आलू चिप्स का व्यापार करने वाले व्यापारी विकास गुप्ता मैं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अप्रैल माह में उन्हीं के यहां काम करने वाले कर्मचारी चिरायु गर्ग द्वारा उनके लेन-देन का हिसाब रखा जाता है और भाई सारे बैंक ट्रांजैक्शन देखता है उसके द्वारा अप्रैल माह में चार ट्रांजैक्शन किए गए जिसमें 10 लाख से अधिक अन्य खातों में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी चिरायु गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है

↑