देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

TimeNewsIndore
Indore

युवक ने खुद के सीने में चाकू घोंप किया सुसाइड, हत्या-आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की शिव सिटी में बुधवार सुबह एक युवक ने खुद के सीने में चाकू घोंप कर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम आशीष सिंह राजपूत बताया जा रहा है। जानकारी…

April 12, 2023 · 1 min read
TimeNewsIndore

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया जलूद वॉटर पंपिंग स्टेशन का ओचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ट्रीटेट वॉटर पी कर देखा निरीक्षण में जल कार्य प्रभारी और कार्यपालन यंत्री भी रहे मोजूद महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल में शहर की जल व्यवस्था व सोलर एनर्जी के संबंध में महेश्वर के जलुद वॉटर पंपिंग स्टेशन व वॉचु पॉइन्ट प्लांट का निरीक्षण किया।

शिक्षिका के साथ चेन लूट का आरोपी को गिरफ्तार ,व्यापारी को भी बनाया आरोपी

Indore

शिक्षिका के साथ चेन लूट का आरोपी को गिरफ्तार ,व्यापारी को भी बनाया आरोपी

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को देर रात मोती बाबा मंदिर के पास घूमने निकली एक महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सराफा के एक व्यापारी को यह चेन भेज देती वहीं पुलिस द्वारा निशानदेही के बाद व्यापारी को भी आरोपी बनाया है आरोपी ने 10 ग्राम सोने की चेन को महज ₹35000 में बेच दिया था वहीं रुपए की लालच में 10 ग्राम की चेन को खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस ने आरोपी बनाया है और एक अन्य फरार व्यापारी की पुलिस को तलाश है।

इंदौर ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदारों को दिए बॉडी वाल कैमरे

Indore

इंदौर ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदारों को दिए बॉडी वाल कैमरे

इंदौर ट्रैफिक विभाग के सब इंस्पेक्टर और सुबे दारो को आज डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बॉडी वाल कैमरे सभी सब इंस्पेक्टर और सूबेदारों को दिए इनको देने के पीछे का उद्देश्य यह है कि पुलिस और जनता के बीच ट्रेम्प्रेसि बनी रहे वही हर एक वाहन के चालान को इस कैमरे में केम्पचर किया जाएगा ताकि उसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस के खाते में भी रहे इंदौर ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बतलाया कि आज सभी सूबेदारों ओर सब इंस्पेक्टरों को बॉडी वाल कैमरे दिए गए है इस कैमरे में चालानी कार्यवाही भी कैद हो सकेगी वही अगर कोई विवाद की स्थिति भी बनती है तो उसको भी इस कैमरे के माध्यम से देखा जा सकेगा इस बाड़ीवाल कैमरे से ट्रैफिक पुलिस को काफी मदद अपने कार्य मे मिलेगी

60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कंपनी रजिस्टर कराने के नाम पर हुई 25 लाख की धोखाधड़ी

Indore

60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कंपनी रजिस्टर कराने के नाम पर हुई 25 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कंपनी रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर आरोपियों ने 2500000 की धोखाधड़ी कई है महिला का समर्सिबल पंप का व्यवसाय है और वह अपनी कंपनी को रजिस्टर्ड करवाना चाहती थी आरोपियों ने उसे पंजीयन कराने के लिए वेबसाइट से एक लिस्ट निकाल कर उस पर फर्जी तरीके से एडिटिंग कर आवेदक आपकी कंपनी को रजिस्टर्ड बता दिया और ₹2500000 ले लिए जब आवेदिका पुलिस के पास गई तो दोनों आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रीना बेन पटेल का सबमर्सिबल पंप का व्यवसाय है वह अपनी फर्म को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर कराना चाहती थी इसके लिए वह गूगल पर लगातार सर्च कर रही थी लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी सौरभ भटनागर और प्रकाश गोयल उनसे मिला और फरियादी रीना बहन से कहा कि ₹2500000 में वह उनकी समर्सिबल कंपनी को रजिस्टर्ड करा देगा जिसके लिए फरियादी उनके झांसे में आ गई और वह 2500000 रुपए दे बैठी फरियादी रीना बेन राधिका सेल्स एजेंसी के नाम से इंदौर में अपना व्यापार करती है वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉटों पर कब्जा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉटों पर कब्जा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लौट के नाम पर धोखाधड़ी सामने आएगी जिसमें आरोपी द्वारा फरियादी के दो प्लॉटों पर कब्जा कर लिया और उसे अन्य को बेच दिया जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने पर दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बीकानेर राजस्थान के रहने वाले जयशंकर प्रसाद मिश्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दो प्लॉट रुकमणी नगर में थे जिन पर लॉकडाउन के समय आरोपी विजय पवार द्वारा उनके दो प्लॉटों पर कब्जा कर लिया गया और उसे उचित दस्तावेज तैयार कर अन्य को बेच दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की जांच में फरियादी द्वारा बताई गई शिकायत सही पाई गई इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे आज गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आर्मी की 185 गाड़ियों की नीलामी के टेंडर के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी

Indore

आर्मी की 185 गाड़ियों की नीलामी के टेंडर के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी

इंदौर भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ तीन शातिर बदमाशों ने आर्मी की गाड़ियां दिलवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी की है आरोपियों ने स्क्रैप व्यापारी को आर्मी के 185 गाड़ियां नीलामी होना बताया था आरोपी ने इंदौर के स्क्रैप व्यापारी को बताया कि वह लगातार झांसी के आर्मी एरिया में वह संपर्क में था ।

बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से हारने के बात

Indore

बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से हारने के बात

इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई पुलिस को सूचना के बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची जहां पर उन्होंने कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है वहीं परिजनों को छात्रा के मौत की सूचना दे दी गई है वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भवर कुआं थाना क्षेत्र के एक्रोपोलिस कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी की छात्रा हर्षिता शिंदे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली छात्रा धार जिले के सिंघाना ग्राम की रहने वाली है वह भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रह रही थी वही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने जिंदगी हारने की बात कही है वही सुसाइड नोट में माता-पिता से उसने यह भी कहा कि उसे जीना नहीं है पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले में आगे की जांच कर रही है

चेन स्नैचिंग लुट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 6 लुटेरों को किया गिरफ्तार

Indore

चेन स्नैचिंग लुट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 6 लुटेरों को किया गिरफ्तार

इंदौर की विजय नगर क्षेत्र में पुलिस ने सुनसान इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को देखकर अपना निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की लूट की वारदात अंजाम देने वाले बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 50 हज़ार से ज्यादा की 6 सोने की चैन औऱ 4 दो पहिया वाहन बरामद पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं जो अपने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि आरोपी मजदूरी और और मिस्त्री का काम करते हैं आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला है आरोपियों ने 6 वारदात विजय नगर थाना क्षेत्र में ही की है इसके अलावा इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में और वारदातों को अंजाम दिया है पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है आरोपियों से फिलहाल पुलिस कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है पकड़े गए आरोपी अभिषेक उर्फ गब्बू , कालू जैनवाल, सुधांशु गुप्ता, नौशाद, लोकेश, सेलेश चार दो पिया वाहन भी बरामद हुआ है पुलिस का मानना है पूछताछ के बाद और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है 2 आरोपियों की तलाश में फिलहाल पुलिस जुटी हुई है ,

TimeNewsWorld

World

भारतीय मूल के मुस्लिम परिवार को स्टोर से निकाला:सिंगापुर में कर्मचारी बोला- रजमान की फ्री मिठाईयां भारतीयों के लिए नहीं हैं

ये तस्वीर उसी भारतीय मूल के मुस्लिम परिवार की है जिसे रमजान पर इफ्तार बाइट्स से फ्री मिठाई लेने से मना किया गया था।

↑