Indore
सम्मान पाते ही छलक पड़े आंसू, बांछड़ा समाज की प्रतिभाओं को विहिप ने किया सम्मानित
साहब हम कितना भी पढ़ लिख ले अच्छी नौकरियों पर चले जाएं, अच्छा काम करें लेकिन आज भी दूसरे समाज वाले हमें हीन भावना की नजरों से देखते हैं, लेकिन आपके विश्व हिंदू परिषद ने हमें इस लायक समझा, हमें अपने बीच बिठाया सम्मान किया, आज का दिन हम कभी नहीं भूलेंगे, यह कहते हुए बांछड़ा समुदाय से आने वाली प्रतिभावान बालक बालिकाओं की आंखों में आंसू आ गए ।
