देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

TimeNewsIndore
Indore

शिक्षा उपकर के रूप में करोड़ों रुपये जमा, कब सुधरेंगे विद्यालयों के हालात

प्रदेशभर में शासकीय विद्यालयों की बदहाली को लेकर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में मई के पहले सप्ताह में अंतिम बहस होगी। याचिका में कहा गया है कि शासन करोड़ों रुपये शिक्षा उपकर…

April 21, 2023 · 1 min read
TimeNewsIndia News

India News

कई बैंकों समेत ई-कामर्स की 100 फर्जी वेबसाइट, स्कैमर्स कर रहे ठगी

इंटरनेट का उपयोग करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। स्कैमर्स बैंक, कोरियर, ट्रैवल और विभिन्न बुकिंग सेवाओं के नाम से फर्जी वेबसाइट बना चुके हैं।

दो कॉलोनी के बीच छोटी सी दीवार बनी विवाद विराट नगर और विकास नगर सीमा क्षेत्र का मामला

Indore

दो कॉलोनी के बीच छोटी सी दीवार बनी विवाद विराट नगर और विकास नगर सीमा क्षेत्र का मामला

मुसाखेडी स्थित विकास नगर कॉलोनी पप्पू ठाकुर नाम के व्यक्ति ने काटी है,, इस कॉलोनी से सटे विराट नगर के अपने हिस्से में ठाकुर ने छोटी सी दीवार बनाई थीं,, जिसकी यहां रहने वाले रहवासी देवहरे ने शिकायत की,, जिसका भौतिक सत्यापन करने के बाद शिकायतकर्ता का निर्माण नियम विरुद्ध पाया गया,, विराट नगर में रहने वाले देवहरे नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी उसके घर के सामने कॉलोनीनाइजर ने अवैध दीवार खड़ी कर दी है,, जबकि मौके पर पाया गया की एक छोटी सी दीवार शिकायकर्ता के घर के पीछे है,, ठाकुर के मुताबिक उस पिछले हिस्से में नियम विरुद्ध वॉश रूम बना है, जो उनकी कॉलोनी के सामने खुलता है,, बस इसी बाथरूम को कवर करने के लिए छोटी दीवार उठाई गई जो उनकी ही जमीन पर है,, बहरहाल शिकायत के बाद मौके पर पहुंचें जेड ओ अतीक खान ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति और नियमानुसार कार्य करने को कहा है,,

खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल किया बरामद

Indore

खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल किया बरामद

इंदौर में गरीबों को जोर राशन शासकीय दुकानों से आवंटित होने वाले राशन की कालाबाजारी करने वाले और उसे भंडारण कर रखने वाले मकान पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया जहां से एक रिक्शा में कई कुंटल राशन बरामद कर कार्रवाई की गई है….।

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में रुपए वापस ना करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Indore

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में रुपए वापस ना करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में एक आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपी जवाहर मार्ग स्थित अपना ऑफिस संचालित कर रहे थे और उन्होंने सर आपसे के एक व्यापारी को व्यापार के लिए कुछ रुपए भी उधार दिए थे लेकिन आरोपी द्वारा जो चेक दिया गया था वह बाउंस हो गया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सराफा थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है जांच अधिकारी ने बताया कि सर्राफा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी बनवारी लाल अग्रवाल द्वारा समता फूड लिमिटेड जवाहर मार्ग को व्यवसायिक कार्यो के लिए ₹300000 उधार दिए थे काफी समय गुजर जाने के बाद जब आरोपी ने रुपए वापस नहीं दिए तो उनके द्वारा दिया गया एक चेक बैंक की शाखा में लगा है लेकिन वह चेक भी बाउंस हो गया वही चेक बाउंस होने के बाद लगातार फरियादी द्वारा आरोपियों से रुपए मांगे जा रहे थे जहां रुपए वापस ना करने पर 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करा है आरोपी जम्मू कुमार जैन दिनेश जैन दिलीप जैन प्रदीप जैन और मनोज जैन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है

TimeNewsIndore

Indore

हादसों में कमी लाने के लिए  इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने तैयार किया प्रोजेक्ट अब नहीं होंगे सड़क हादसे!

इंदौर। देश में देर रात नींद की झपकी लगने से सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंदौर के एसजीएसआईटीएस (SGSITS) के 5 स्टूडेंट्स ने अनोखी डिवाइस (unique device) बनाकर तैयार की है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुआ व्यक्ति थाने शिकायत करने पहुंचा तो एक बार फिर खाते से रुपए कट गए

Indore

ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुआ व्यक्ति थाने शिकायत करने पहुंचा तो एक बार फिर खाते से रुपए कट गए

शहर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही है जहां एक और पुलिस लगातार एडवाइजरी जारी करके किसी भी अनजान व्यक्ति को और ओटीपी नंबर और अपने बैंक खाते की डिटेल देने से मना किया है लेकिन इसके बावजूद भी आम व्यक्ति से लगातार धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही है मामला इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी महावीर कुमार जैन द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फरियादी ने बताया कि देर शाम लगभग 7:00 के करीब उसके खाते से ₹50000 कटे और वह थाने तक जा पाता फिर एक बार ₹50000 उसके बैंक खाते से कट गए वही ऑनलाइन धोखाधड़ी की फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने यह भी बताया कि उसने किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर वह बैंक खाते की जानकारी नहीं दिए लेकिन जिस अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से खाते से रुपए कटे है वह भी फरियादी ने पुलिस को दिया है वहीं पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल वालों ने जानकारी निकाल रही है

मामूली बात को लेकर हुआ पति से विवाद पत्नी ने दी अपनी जान

Indore

मामूली बात को लेकर हुआ पति से विवाद पत्नी ने दी अपनी जान

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां निशा नामक महिला का उसके पति के मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद महिला अपने घर की ओर चली गई जब पति अपने घर लौटा तो देखा की पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

घर की ओर जा रही महिला के गले से चेन छिन कर बदमाश हुआ फरार

Indore

घर की ओर जा रही महिला के गले से चेन छिन कर बदमाश हुआ फरार

शहर में लगातार चैन स्नैचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां महिला के गले से चेन खींचकर एक बदमाश फरार हो गया है महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई दी थी रात्रि मैं तिलक नगर जैन मंदिर के पास से मैं अपने घर की ओर जा रही थी वही मेरे गले में सोने की चेन पहनी हुई थी तभी पीछे से अज्ञात बदमाश द्वारा मेरी माता जी के गले से चेन खींचकर अज्ञात बदमाश चेन खींचकर फरार हो गए हैं तभी फरियादी महिला ने यह बात उसके बेटे को बताई जिसके बाद मां बेटे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

बर्तन चमकाने के बहाने इंदौर में लूट की तीसरी घटना बदमाशों के हौसले बुलंद एक ही दिन में दो अलग जगह वारदात

Indore

बर्तन चमकाने के बहाने इंदौर में लूट की तीसरी घटना बदमाशों के हौसले बुलंद एक ही दिन में दो अलग जगह वारदात

बदमाशों के हौसले बुलंद एक ही दिन में दो अलग जगह वारदात, तिलक नगर और लसूडिया में बर्तन चमकाने के नाम पर वारदात, शहर में कुल 4 वारदात के बाद भी खुले घूम रहे हैं आरोपी बर्तन चमकाने के बहाने इंदौर में लूट की तीसरी घटना, पहले जुनी इंदौर और अन्नपूर्णा अब लसूडिया और तिलक नगर थाना क्षेत्र में में भी दिया आरोपीयों ने वारदात को अंजाम इंदौर में आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद हो गए हैं, कुछ समय पूर्व घर में बर्तन व गहने चमकाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 85 ग्राम सोने पर आरोपियों ने हाथ साफ किया था।

↑