Indore
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक लिमिटेड कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फरियादी की शिकायत पर एक लिमिटेड कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है आरोपी द्वारा पहले प्लाट देने के नाम पर फरियादी से लगभग ₹700000 लिए लेकिन रुपए के एवज में जो प्लाट दिया जाना था वह न देते हुए उसे दूसरा प्लाट दी जाने की बात की गई जिसके बाद फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदोरिया के अनुसार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले फरियादी हेमकांत शर्मा ने यह शिकायत दर्ज करा कि 3 वर्ष पहले उसने दृष्टि देवकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक शैलेश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।




