Indore
नगर निगम की राजस्व वसूली का टारगेट तैयार निगमायुक्त ने ज़ोन प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए
नगर निगम ने राजस्व वसूली में इस वर्ष वसूली के लिए पिछले साल की 700 करोड़ रुपये कि वसूली से अधिक का टारगेट तय किया गया है जिसके लिए निगमायुक्त ने ज़ोन प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए दरअसल 31 मार्च को वित्तिय वर्ष का अंतिम दिन है जिससे पहले नगर निगम इंदौर पर राजस्व वसूली का दबाव रहता है जिसे लेकर निगमायुक्त से लेकर निम्न स्तर के कर्मचारी जी जान लगाकर वसूली अभियान में जुट जाते हैं जिसका ही नतीज़ा है कि साल 2020 से 2021 तक सात सौ करोड़ की वसूली की गई थी जो निगम के इतिहास में सबसे बड़ी राजस्व वसूली के नाम पर दर्ज है.
