देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: January 2023

TimeNewsGujrat
Gujrat

ડ્રાઈવરને ઝોકું આવતા બસ પલ્ટી મારી:હળવદ-માળીયા હાઇવે પર કચ્છ થી અમદાવાદ જઈ રહેલી બસનો અકસ્માત, 16 જેટલા મુસાફરો ઘાયલ

હળવદ-માળીયા હાઇવે પર વાધરવા ગામના પાટીયા પાસે આજે વહેલી સવારે એક ખાનગી ટ્રાવેલ્સની બસ પલટી મારી ગઈ હતી. જેને પગલે ગંભીર અકસ્માત સર્જાયો હતો. આ બસમાં સવાર કુલ 16 જેટલા મુસાફરોને આ અકસ્માતમાં ઇજાઓ…

January 25, 2023 · 1 min read
TimeNewsDelhi

Delhi

भूमि अधिग्रहण कानून के तहत सर्वोच्च न्यायलय द्वारा पारित निर्णय से किसानों में हर्ष

किसानों को अब अधिनियम 2013 की धारा 24 के सभी प्रावधान का लाभ उनके तथ्यों के आधार पर मिल सकेगा और अधिनियम 1894 के तहत् भी सर्वोच्च न्यायलय द्वारा पारित इस निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है और किसानों ने कहा की भारत की न्यापालिका श्रेष्ठ है ! अधिग्रहण अगर निरसित कानून 1894 में किया गया हे तो उसके प्रावधानों के अनुसार की गयी कार्यवाही को भी देखना होगा अदालतों को अब अधिग्रहण को समाप्त या बरक़रार रखने के लिए नविन भूमि अधिग्रहण की धारा 24 पर्याप्त नहीं अभी हाल ही में सर्वोच्च न्यायलय की जस्टिस एम् आर शाह की पीठ ने प्राधिकरण विरुद्ध मनोहरलाल की याचिका को निराकृत करते हुए उसे पुनः इंदौर उच्च न्यायलय को रिमांड कर दिया ! न्यायलय ने याचिका में दिए गए तथ्यों का पुनरावलोकन करने का आदेश भी उच्च न्यायलय को दिया साथ ही 12 महीने में गुण और दोष के आधार पर निराकृत करने आ आदेश भी दिया ! वर्ष 2020 में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा वाली संवैधानिक पीठ द्वारा दिए गए के निर्णय के बाद अदालतों के सामने संशय की स्थिति पैदा हो गयी थी ! इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्वे मुख्य न्यायधीश एस ए बोबड़े ने भी कहा था की उक्त निर्णय में के कुछ पहलुओं पर अभी भी विचारण शेष है जिसके कई पहलू अभी भी अनुत्तरित है पर आंशिक रूप से न्यायमूर्ति एम् आर शाह की बैंच द्वारा दिए गए इस निर्णय से कुछ संशय की स्थिति दूर हुई है और वापस किसानों में एक उम्मीद की किरण जागी हे ! ज्ञात रहे न्यायमूर्ति शाह भी उक्त संवैधानिक पीठ का हिस्सा रहे थे ! दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण विरुद्ध मनोहर लाल द्वारा दायर की गयी याचिका पर वर्ष 2006 में इंदौर उच्च न्यायलय ने अधिग्रहण को 1894 के प्रावधानों के आलोक में समाप्त कर दिया था जिसके विरूद्ध प्राधिकरण ने अपील दायर की थी ,याचिका के चलन में रहते ही वर्ष 2014 में नविन भूमि अधिग्रहण आया और मनोहरलाल द्वारा नविन कानून की धारा 24 के तहत भी अधिग्रहण को समाप्त करने का निवेदन न्यायलय से किया गया जिसे स्वीकार करते हुए न्यायलय ने मनोहरलाल के पक्ष में निर्णय दिया और अधिग्रहण को समाप्त कर दिया ! नविन अधिग्रहण के प्रावधानों में अधिग्रहण समाप्त करने ( धारा 24 (2) में 3 महत्वपूर्ण बातें कही गयी थी जिसमे अवार्ड का 2014 के 5 वर्ष पूर्व यानि 2009 के पूर्व घोषित होना भूमि का 1894 के प्रावधानों के तहत अवार्ड घोषित होने के 5 वर्षों तक कब्ज़ा नहीं लेना या भूमि की मुआवज़ा राशि का भुगतान 5वर्षों के अंदर नहीं किया गया हो तो सम्पूर्ण अधिग्रहण की कार्यवाही को शून्य मान लेने का प्रावधान था ! वर्ष 2020 में सर्वोच्च न्यायलय की न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने "या" को हटाकर "और" कर दिया वहीँ मुआवज़े के लिए यह भी निर्णीत कर दिया के किसान को मुआवज़ा मिला या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पढता ,अगर भूअर्जन अधिकारी ने मुआवज़े की सूचना किसान को दे दी उतना ही पर्याप्त माना जायेगा ! चूँकि पहले दिए प्रावधानों के तहत न्यायलय कई अधिग्रहण समाप्त कर चूका था और नई परिभाषा के चलते एक संशय की स्थिति पैदा हो चली थी ! 2013 कानून जब अस्तित्व में आया उसमे स्पष्ट लिखा था की मुआवज़े की राशि किसान के खाते में जमा हो जानी चाहिए जिसे संवैधानिक पीठ ने बदल दिया और सिर्फ मुआवज़े की सुचना को ही पर्याप्त मान लिया ! पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी संवैधानिक पीठ के निर्णय पर उठा चुके हे सवाल संवैधानिक पीठ का निर्णय शुरू से ही विवादों में घिर रहा क्यूंकि लोकसभा में पारित कानून और पुणे मुन्सिपल के आदेश के आधार पर देश के हजारों किसानों के प्रकरण निराकृत हुवे और वे लाभन्वित हुवे थे।

TimeNewsIndore

Indore

पुलिस थाना तेजाजी नगर की सूझबूझ एवं संवेदनशीलता और तत्परता से की गई कार्यवाही ने एक बड़े हादसे की होने की संभावना को टाला।

थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम ने सूझबूझ व सजगता से 12000 लीटर फ्यूल से भरे टेंकर को ब्लास्ट होने से बचाया गया।

TimeNewsIndia News

India News

इंदौर विभाग के सभी सिनेमा घरों में कल बजरंग दल करेगा देश द्रोही फ़िल्म पठान का विरोध

बजरंग दल इंदौर विभाग सयोंजक तन्नू शर्मा विभाग मंत्री राजेश बिंजवे , प्रवीण दरेकर ने बताया कि कल जिन सिनेमा घरों में देश द्रोही फ़िल्म पठान लगेगी वहां सिनेमा घरों के बाहर सर्व हिन्दू समाज के साथ बजरंग दल उस फ़िल्म का विरोध प्रदर्शन करेगा ।

TimeNewsIndore

Indore

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में सहकारिता विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही

कर्मचारी राज्य बीमा निगम गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष द्वारा अवैध रूप से की गई 14 रजिस्ट्रियां शून्य कराने हेतु सिविल कोर्ट में दावा प्रस्तुत कर्मचारी राज्य बीमा निगम कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा ग्राम भमोरी दुबे तहसील व जिला इंदौर में 10.75 एकड भूमि इस शर्त पर लीज पर दी गई थी कि संस्था केवल राज्य बीमा निगम के कर्मचारियों को ही सदस्य बनाकर भूखण्ड दे सकेगी।

जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत जिम से एक्सरसाइज कर घर आए और बेहोश हुए

Indore

जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत जिम से एक्सरसाइज कर घर आए और बेहोश हुए

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई पत्नी ने 20 जनवरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक्सीडेंट में घायल हुई बच्ची की आज इलाज के दौरान हुई मौत

Indore

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक्सीडेंट में घायल हुई बच्ची की आज इलाज के दौरान हुई मौत

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुए एक बच्ची के एक्सीडेंट के मामले में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली कक्षा पहली की छात्रा अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान बाइक सवार युवक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्ची लक्षिता को टक्कर मार दी थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल से भाग निकला था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

TimeNewsMadhyaPradesh

MadhyaPradesh

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फोन पर जान से मारने की धमकी आरोपी ने फोन पर कहा- तेरहवीं की तैयारी कर लो

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

नौलखा बस स्टेशन पर युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ा

Indore

नौलखा बस स्टेशन पर युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर में नौलखा बस स्टेशन पर युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाश पब्लिक ने रंगे हाथों पकड़ा जमकर ही दोनों बदमाशों की धुलाई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को किया गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते हैं लूटपाट की घटना दरअसल मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शुक्ला पेट्रोल पंप नौलखा चौराहे के पास पैदल अपने घर फोन पर बात करते हुए जा रहे हैं कि जीवन नाम के व्यक्ति का अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया इस दौरान अचानक बाइक सवार बदमाश का संतुलन बिगड़ा हुआ जमीन पर आ गिरा तत्काल मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर धुलाई कर दी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए दोनों ही आरोपी वंश और आशु निवासी मूसाखेड़ी होना बताया है बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है।

इंदौर एयरपोर्ट पर मिला नर कंकाल,करीब एक साल पुराना बताया जा रहा

Indore

इंदौर एयरपोर्ट पर मिला नर कंकाल,करीब एक साल पुराना बताया जा रहा

इंदौर देवी अहिल्या बाई विमानतल पर मिला नर कंकाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बरामद कर जांच के लिए भिजवाया जिला अस्पताल 6 महीने से अधिक का बताया जा रहा नर कंकाल।

↑