लंदन में स्टेशन पर फूल बेचते नजर आए PM ऋषि सुनक, हैरान रह गए लोग
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चेपट में है, महंगाई आसमान छूती जा रही है और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। साफ है कि ऐसे हालात में देश के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौतियां है।
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चेपट में है, महंगाई आसमान छूती जा रही है और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। साफ है कि ऐसे हालात में देश के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौतियां है। इसके बावजूद पीएम सुनक का निराला अंदाज देखने को मिला है। जी हां, सुनक लंदन ट्यूब स्टेशन पर यात्रियों के लिए Poppies (एक तरह का फूल) बेचते नजर आए। अपने टॉप लीडर को ऐसा करता देख लोग हैरान रह गए।
इन Poppies को पेपर से बनाया गया था और सुनक ने फंडराइजर के तौर पर एक फूल को £5 में बेचा। रॉयल ब्रिटिश लीजन की वार्षिक लंदन पॉपी डे के लिए यह फंड जुटाया गया। यूके के पीएम ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायु सेना के उन वॉलंटियर्स का हिस्सा बने जो घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांग रहे हैं।
लोगों ने पीएम से बातचीत भी की
पीएम सुनक के इस तरह सार्वजनिक स्थान पर मौजूद होने से आम लोगों को उनके पास आकर बातचीत करने का मौका मिला। कई लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली और उनके साथ थोड़ी-बहुत चर्चा भी की। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं और अपना अनुभव बताया। लोगों ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के अनुभव को शानदार माना।
सुनक को ‘डाउन टू अर्थ’ बता रहे लोग
रॉयल ब्रिटिश लीजन की ओर से भी पीएम सुनक का आभार जताया गया। इसने कहा कि टॉप लीडर का भीड़भाड़ वाले समय में आना और इस नेक प्रयास के लिए समय देना सराहनीय काम है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अचानक ही अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की है। दिलचस्प है कि इसे लेकर मीडिया को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सुनक से £5 में एक Poppy खरीदने वाले लुईस नाम के शख्स ने कहा कि हमारे पीएम ‘डाउन टू अर्थ’ हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले