देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 13 बार पढ़ी गई

यूक्रेन के खेरसॉन में हालात बिगड़े:कर्फ्यू लगा, पुतिन ने लोगों से हटने को कहा; बड़ी कार्रवाई का अंदेशा

यूक्रेन के खेरसॉन में शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का ऐलान किया गया। रूस की ओर से नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर स्ट्रेमोसोव ने कहा कि यहां हालात बिगड़ने वाले हैं।

Abhishek Raghuvanshi5 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन के खेरसॉन में शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का ऐलान किया गया। रूस की ओर से नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर स्ट्रेमोसोव ने कहा कि यहां हालात बिगड़ने वाले हैं। यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत को रूस अपने अधिकार क्षेत्र में होने का दावा करता है।

दरअसल, अब यूक्रेनी सेना लगातार खेरसॉन के अपने खोए हुए क्षेत्र पर फिर से अधिकार जमा रही है। उधर, मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खेरसॉन में यूक्रेनी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

खेरसॉन में अब तक की सबसे खतरनाक कार्रवाई
पुतिन ने यूक्रेनी कब्जे वाले खेरसॉन से आम नागरिकों को हटने के लिए कहा है। पुतिन ने कहा कि खेरसॉन में अब तक की सबसे खतरनाक कार्रवाई हो रही है। पुतिन ने दोहराया कि खेरसॉन रूस के अधिकार क्षेत्र में है।

रूस के लिए खेरसॉन की अहमियत

  • रूस ब्लैक सी के बंदरगाहों पर कब्जा करना चाहता है। ये पोर्ट रणनीतिक रूप से तो अहम हैं ही, साथ ही भूमध्य सागर को जोड़ने वाला व्यापारिक रास्ता भी यहीं से होकर जाता है। लिहाजा व्यापार के लिए भी इन पर नियंत्रण जरूरी है।
  • खेरसॉन एक बड़ा शिप मैन्युफैक्चरर है। यहां मर्चेंट शिप, टैंकर, कंटेनर शिप, आइसब्रेकर, आर्किट सप्लाई शिप बनाई जाती हैं। इस हिस्से को रूस में शामिल करके रूस अपनी समुद्री ताकत बढ़ा सकता है।
  • खेरसॉन ब्लैक सी के पास स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। ये रूस की सीमा के काफी करीब है। 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद से ही इसकी भौगोलिक स्थिति रूस के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। इस हिस्से को रूस में शामिल करने के बाद रूस मॉस्को को डोनबास के डोनेट्स्क और लुहांस्क से क्रीमिया को जोड़ने के लिए एक ब्रिज बना सकता है।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑