देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

UN में 370 पर PAK को जवाब:भारत बोला- अपनी करतूतें छिपाने के लिए हमारे खिलाफ बयान दिया; आतंकवाद रोकने पर ध्यान दे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया।

Abhishek Raghuvanshi24 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा वह पाकिस्तान और भारत के बीच शांति और अच्छे व्यवहार चाहते हैं। ये शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के न्याय और स्थायी समाधान पर निर्भर है। यहां वे आर्टिकल 370 के बारे में बोल रहे थे। इस पर भारत ने करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान के PM शाहबाज ने संबोधन के दौरान 10 बार कश्मीर और 9 बार भारत का नाम लिया। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत मिशन के प्रथम सचिव मिजिटो विनिटो ने कहा- जम्मू-कश्मीर पर दावा करने के बजाय पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को रोकना चाहिए। वे अपनी करतूत छिपाने और भारत के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ऐसा कह रहे हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
यही पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के PM ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर खड़े होकर कश्मीर का राग अलापा है, लेकिन दुनिया के किसी भी देश से उन्होंने समर्थन नहीं मिला।संयुक्त राष्ट्र में भारत मिशन के प्रथम सचिव मिजिटो विनिटो ने कहा कि शांति और सुरक्षा तब ही होगी जब सीमा पार आतंकवाद खत्म हो जाएगा।

आर्टिकल 370 पर क्या बोले PM शाहबाज?
अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी PM शाहबाज ने एक भी बार ‘आर्टिकल 370’ बोला नहीं, लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था। शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लंबा विवाद करार देते हुए कहा- भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बदलने के लिए 5 अगस्त 2019 को एकतरफा कदम उठाया। भारत के फैसले से समाधान और मुश्किल हो गया है। जम्मू कश्मीर को हिंदू टेरेटरी बनाने की साजिश हो रही है। यहां भारत के फैसले से उनका मतलब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से था।

युद्ध कोई विकल्प नहीं है- PM शाहबाज
उन्होंने कहा- भारत को दोनों देशों के जुड़ाव के लिए विश्वसनीय कदम उठाने चाहिए। 1947 के बाद से दोनों देशों के बीच 3 युद्ध हुए हैं। इससे दोनों तरफ दुख, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। अब यह हम पर निर्भर है कि हम अपने मतभेदों, समस्याओं और अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण बातचीत और चर्चा करके सुलझाएं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि भारत इस संदेश को समझे कि दोनों देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। युद्ध कोई विकल्प नहीं है, केवल शांतिपूर्ण बातचीत से ही मुद्दों का समाधान हो सकता है, ताकि आने वाले समय में दुनिया और अधिक शांतिपूर्ण हो सके

भारत बोला-आतंकवाद रोके पाकिस्तान
शरीफ के पड़ोसियों के साथ शांति चाहने वाले बयान पर विनिटो ने कहा- अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहने वाला देश कभी भी सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता, न ही कभी मुंबई में हुए आतंकी हमले के अंजाम देनेवालों को पनाह देता। उन्होंने कहा- यह काफी खेदजनक है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए इस मंच को चुना।

देश में बाढ़ से हुई त्रासदी पर भी बोले शाहबाज
शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में आई बाढ़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ से 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इनमें 400 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। लाखों लोगों पर बीमारियों और भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। देश में इस आपदा से करीब 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बाढ़ संकट से निपटने के लिए दूसरे देशों से आर्थिक मदद मांगी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 38 मिनट पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 43 मिनट पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 44 मिनट पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 1 घंटा पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 1 घंटा पहलेस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभवLifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 1 घंटा पहलेदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित कियाBusinessदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित किया 2 घंटे पहलेबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेटBusinessबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेट 3 घंटे पहले
↑