होली त्यौहार के अवसर पर शहर में अवैध शराब से भरा वाहन तस्करी के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓कार्यवाही में अवैध शराब तस्कर के वाहन से कुल 10 पेटी अंग्रेजी शराब सहित चार पहिया वाहन को पुलिस ने किया जप्त ( कुल मशरुका अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए) ।

✓अवैध शराब को तस्करी करने वाले आरोपी की तलाश जारी।

इंदौर – दिनांक 17 मार्च 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाईन” अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतू निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में इस दिशा में आरोपीगणों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देशित किया गया था ।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से पहली सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में चार पहिया वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए चार पहिया वाहन सुजुकी स्प्रेसो को घेराबंदी कर पकड़ा, परंतु वाहन में वाहन चालक पहले से ही नही था, वाहन को चेक करते उसमें 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन (कीमत करीब 5 लाख) की पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version