रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, गैर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण फिलहाल गेर मार्ग की स्थिति काफी जर्जर है। हालांकि नगर निगम के द्वारा इसे तेजी से सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसी को लेकर इंदौर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भी अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया है, टोरी मार्ग से शुरू हुए निगम आयुक्त के निरीक्षण में खजुरी बाजार और क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने गेर मार्ग पर  भी जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए ताकि लोग आसानी से आना जाना कर सके, आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 मार्च तक मार्ग को पूरी तरह तैयार कर लिया जाए।

Exit mobile version