इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा शराब के पैसे नही देने पर ट्रांसपोर्ट व्यापारी से मारपीट की गई वही पूरी घटना ट्रांसपोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है
दरसअल पूरी घटना इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है जहा ट्रांसपोर्ट व्यापारी कैलाश पारिख ने जूनी इंदौर थाने पहुच कर शिकायत की थी कि पवन पारिख नाम का व्यक्ति व्यापारी कैलाश के ट्रांसपोर्ट पर पहुच कर शराब के पैसे मांगने लगा वही व्यापारी कैलाश द्वारा शराब के पैसे नही देने पर आरोपी पवन ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की वही पूरी घटना ट्रांसपोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कई हो गई पुलिस ने आरोपी पवन पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पवन को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है
