हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आदतन आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना एमआईजी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में किया गिरफ्तार
इंदौर पुलिस की कार्यवाही में सनसनीखेज हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आदतन आरोपी धराया। हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी को क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना एमआईजी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में किया गिरफ्तार ।
- इंदौर पुलिस की कार्यवाही में सनसनीखेज हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आदतन आरोपी धराया।
- हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी को क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना एमआईजी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में किया गिरफ्तार ।
- आरोपियों के द्वारा थाना एमआईजी क्षेत्र के छोटी खजरानी नया बसेरा में हत्या की घटना को दिया था अंजाम।
- आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में एनएसए, जिलाबदर सहित 21 गंभीर अपराध पहले से हैं पंजीबद्ध ।
इंदौर- श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में हत्या जैसे गंभीर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा शहर विभिन्न घटनाओं एवं गंभीर अपराधों में पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम एवं थाना एमआईजी पुलिस को निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को थाना एमआईजी के अपराध धारा 302, 323, 294, भादवि के अपराध में उदघोषित आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना एमआईजी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी (1). गोलू उर्फ लईक पिता मो. निजाम निवासी छोटी खजरानी नया बसेरा इंदौर को पकडा।
आरोपी गोलू के द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर दिनांक 16/12/2022 को थाना एमआईजी क्षेत्र की छोटी खजरानी नया बसेरा में फरियादी के बेटे तुषार संगर की धारदार हथियार से हत्या की गई थी । जिस पर मृतक के परिजनों के द्वारा थाना एमआईजी पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया था।
आदतन आरोपी गोलू उर्फ लाईक से पूछताछ व अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही, डकैती की योजना,आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, लड़ाई–झगड़े, जान से मरने की धमकी जैसे 21 गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है।
उक्त प्रकरण में शातिर आदतन फरार आरोपी गोलू की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपए इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी, जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना एमआईजी पुलिस द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले