सेवा कुंज हॉस्पिटल के पास कार से आए बदमाशों ने युवती का किया अपहरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इवेंट मैनेजर युवती के देर रात चार बदमाशों ने किया अपरण घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है वहीं युवती का अब तक पता नहीं चल पाया है बताया जा रहा है कि उसकी रितेश नामक युवक से दोस्ती थी रितेश और उसके अन्य साथी ने ही युवती का बाईपास स्थित अपहरण कर कार में ले गए हैं मोबाइल नंबर और कार को ट्रेस कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है ।

दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के सेवा कुंज हॉस्पिटल के पास कार से आए बदमाशों ने इवेंट मैनेजर युवती दीप्ति की कार को रोका युवती का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए ड्राइवर ने घटना की जानकारी संबंधित थाने को दी पुलिस ने मामले में अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि युवती का ही पूर्व में परिचित रितेश राठौर और उसके अन्य साथियों ने युवती का अपहरण किया है घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को अपनी हिरासत में लिया है फिलहाल युवती और रितेश का अब तक पता नहीं चल सका है बताया जा रहा है कि रितेश राठौर अपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति है युवती से उसकी पुरानी जान पहचान थी वह युवती को एक तरफा प्यार भी करता था हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस अपनी जांच कर रही है वही पुलिस की हिरासत में आए रितेश के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है अब तक युवती दीप्ति का पता नहीं चल सका है पुलिस को भोपाल के पास अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली है जिसके लिए टीम रवाना की गई है युवती दीप्ति और रितेश के सामने आने के बाद पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा

Exit mobile version