कथा सुन लोट रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हादसे मे घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के नजदीक सोनकच्छ में सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है जिसमे 4 लोग घायल हुए थे जिनका इंदौर के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी था जहां इलाज़ के दौरान एक पुरुष की मौत हो गई म्रतक अपने परिवार के साथ सीहोर में कथा सुनने गया था….।

बता दे व्यख्यात कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने प्रदेश सहित कई राज्यो से सीहोर पहुँच रहे है इसी कड़ी में देवास के रहने वाला परिवार सीहोर में कथा सुनने गया था जहाँ से लौटते समय सोनकच्छ के नजिदक गाड़ी को ओवरटेक करते समय अन्य वाहन के सामने आने के चलते वाहन पेड़ से जा टकरा गई जिसमें वाहन में बैठे 4 लोग घायल हो गए घायलों को इन्दौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई वही एक महिला की भी हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका इलाज जारी है फिलहाल पुलिस ने परिजनों के कहे अनुसार प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है….।

Exit mobile version