शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ रहे दूल्हे को प्रेमिका ने पहुंचाया हवालात प्रेमी के दूसरी शादी करने से गुस्साई प्रेमिका ने प्रेमी पर कराया दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज।
-मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहा युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी की आरोपी अनुराग बागरे गत वर्षो से रिलेशन में हे और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया दो दिन पहले आरोपी ने ऑफिस से छुट्टी ली और छुट्टी से आकर शादी करने की बात कही इस बीच पता चला की आरोपी अनुराज किसी और से शादी कर रहा तब थाने में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी अनुराग को बारात जानें से पहले पुलिस गिरफ्तार करके विजय नगर थाने पहुंची जहा आरोपी से पूछताछ की जा रही है वहीं विजय नगर थाना प्रभारी के मुताबिक युवती रात 2 बजे थाने पहुंची थी और आरोपी अनुराग पर दुष्कर्म सहित दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई कर एक टीम को सारंगपुर भेजा जहा आरोपी दूल्हे की बारात जाने की तैयारी चल रही थी आरोपी को गिरफ्तार कर इंदौर पहुंचे बताया जा रहा हैं की आरोपी दुल्हा अनुराग एक निजी बैंक में मैनेजर हे और साथ में काम करने वाली युवती से जान पहचान हुई थी तभी से दोनो के बीच में संबंध बन गए थे युवती ने पूर्व शादी का कहा तो टालने लगा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो दो दिन में शादी करने का बोलकर दूसरी शादी करने के लिए चला गया जहा से पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने लाई हैं बताया जा रहा युवती ने पूर्व में भी पॉयजन खा लिया था और हाथ की नस भी काट ली थी अब पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर आरोपी दूल्हे से पूछताछ कर रही है
