सांसद श्री लालवानी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी की समिति की बेठक सम्पन्न
इंदौर जिले में आयुष्मान भारत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्रों आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में तेजी लायी जायेगी।
इंदौर जिले में आयुष्मान भारत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्रों आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में तेजी लायी जायेगी। भंवरकुंआ चौराहे से तेजाजी नगर अण्डरपास तक की सड़क का निर्माण यथासंभव प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पूर्व पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाये। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक अस्थायी बिजली कनेक्शन को नियमानुसार स्थायी किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, निगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्यगण और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में इंदौर जिले में क्रियान्वित शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी। बैठक में प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मिल), शहरी मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत जिले के 20 ग्रामों की ग्राम विकास योजना, भंवरकुआ चौराहे से तेजाजी नगर अण्डरपास तक सड़क के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं में इंदौर प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में इंदौर जिले में लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं आने वाले समय में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि राजबाड़ा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिये।
बैठक में कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी. ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति अच्छी है, किन्तु ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ड बनाये जाने की गति धीमी होने से इसमें तेजी लायी जायेगी। उन्होंने बताया कि विगत दो माह में लगभग 9 हजार पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। अपात्र व्यक्तियों को आयुष्मान योजना अंतर्गत पात्रता प्रदान करने के लिये अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाकर खाद्यान पात्रता पर्ची की पात्रता दिलवायी जा रही है जिससे कि जल्द से जल्द पात्र हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
