मंदिर में पाप धोने के लिए नहीं भगवान को रिझाने के लिए जाएं पढ़ाई के साथ बेटियों को ही नहीं बेटों को भी संस्कार देने की जरूरत – पंडित मिश्रा
इंदौर । श्री शिव महापुराण कथा के मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि हम भगवान के मंदिर में अपने पाप धोने के लिए नहीं बल्कि भगवान को अपनी ओर रिझाने के लिए जाएं, तो हमारा जाना ज्यादा सार्थक होगा ।
इंदौर । श्री शिव महापुराण कथा के मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि हम भगवान के मंदिर में अपने पाप धोने के लिए नहीं बल्कि भगवान को अपनी ओर रिझाने के लिए जाएं, तो हमारा जाना ज्यादा सार्थक होगा । आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें । संस्कार की जरूरत केवल बेटियों को ही नहीं बल्कि बेटों को भी है ।
पं प्रदीप मिश्रा शिव भक्तों से खचाखच भरे दयालबाग के विशाल मैदान में श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करा रहे थे । उन्होंने कहा कि व्यक्ति जीवन भर जो कुछ कमाता है वह सब यही छोड़कर इस लोक से चला जाता है । जब व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो हम उसे अच्छे कपड़े पहनाते हैं, श्रंगार करते हैं, घर में 13 दिन तक शोक मनाते हैं और फिर अपने कामों में लग जाते हैं । इस दुनिया में किसी का कोई नहीं है । अपने पूरे जीवन में हम नाटक करते हैं । यह स्थिति संसार के हर व्यक्ति के साथ होती है इसलिए आवश्यक है कि हम जीवित रहते हुए भगवान के नाम का स्मरण कर लेवें । यदि हमने माता पिता की सेवा नहीं की तो फिर पूजा करने से भी कोई फायदा नहीं है । हमें अपनी मनुष्य की देह को सार्थक करना होगा । बहुत सारे लोग आते हैं कहते हैं महाराज नौकरी से फुर्सत ही नहीं मिलती कैसे मंदिर जाएं ? तो मैं कहता हूं कि नौकरी तो आप अपने और अपने परिवार के लालन-पालन के लिए करते हैं । भगवान के मंदिर में एक बार रोज जाने की भी नौकरी कर लीजिए तो वह आपके खुद के लिए होगी । जब भक्त का विश्वास प्रबल होता है तो भगवान की कृपा होती है ।
पूरे देश में बार-बार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों की चर्चा करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि अवंतिका की भूमि पर महाकाल राजा है । यही कारण है कि वहां पर कोई दूसरा राजा आकर रात नहीं रुक सकता है । ऐसे में यदि हम अपने दिल में महाकाल राजा को बैठा लें फिर भला दूसरा कोई कैसे आ सकता है ? एक बार जो भगवान शंकर से जुड़ गया, भगवान शंकर की भक्ति से जुड़ गया, जिसने मंदिर में जाकर एक लोटा जल चढ़ा दिया, एक बिल्वपत्र चढ़ा दिया तो उसका मतलब साफ है कि उसके दिल में बाबा महाकाल विराजमान हो गए । उन्होंने कहा कि जितनी कीमत हीरे, सोने, चांदी, किसी भी संपत्ति अथवा माल की नहीं होती है उससे ज्यादा कीमत एक सामान्य व्यक्ति की होती है । परमात्मा ने इस व्यक्ति को यह बल दिया है कि वह ऐसी कितनी ही संपत्तियां बना सकता है । जिस दिन आपको यह समझ में आ जाएगा उस दिन भगवान के द्वारा हमें दिए गए हमारे शरीर की कीमत समझ में आ जाएगी ।
पंडित मिश्रा ने कहा कि हम अक्सर देखते हैं कि बहुत से लोग वास्तु दोष, पित्र दोष दूर करने के लिए प्रयास करते रहते हैं । वे कहते हैं काम धंधा नहीं चल रहा है, घर में कलेश होता है, जीवन में बाधाएं आ रही हैं । ऐसे में आप इन दोषो को तो दूर कर सकते हैं लेकिन अपने कर्म के दोष को कैसे दूर करेंगे ? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के बच्चे किसी खिलौने से नहीं करते बल्कि मोबाइल से खेलते हैं । हमें बच्चों को संस्कार देना होंगे । संस्कार केवल बेटियों ही नहीं बल्कि बेटों को भी देना होंगे । माता-पिता को अपने बच्चों पर कंट्रोल रखना होगा ।
आज कथा का अंतिम दिवस
इस कथा के आयोजक विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि कल 30 नवंबर बुधवार को इस कथा की पूर्णाहुति होगी । अंतिम दिवस की कथा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी । इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी इस कथा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं । उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह नियत समय पर कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का लाभ लें ।
सारी सड़कें पट गई
इस कथा स्थल पर भगवान शिव के भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ रही है कि पहले दिन से ही कथा स्थल छोटा साबित हो रहा है और आसपास की सड़कों पर डेरा डालकर श्रद्धालु इस कथा का श्रवण कर रहे हैं । श्रद्धालुओं की भीड़ का यह आलम आज भी कायम रहा था । स्थल के आसपास की सारी सड़कें लोगों से पट गई । लोग बड़ी संख्या में ही सड़कों पर बैठकर कथा का श्रवण करते हुए नजर आए ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
