भंवरकुआं पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक को चार पहिया वाहन के फर्जी इंश्योरेंस कर धोखाधड़ी देने के मामले में फरार चल रहा है आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां पुरानी पॉलिसी में तारीख में हेरफेर कर आरोपी ने फर्जी इंश्योरेंस जारी कर दिए थे।
दरअसल मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी ट्रांसपोर्ट संचालक सदाशिव यादव ने आने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पास में ही रहने वाले गुरुचरण सिंह भाटिया सर पहचान थी और सभी गाड़ियों के इंश्योरेंस करने का काम दिया हुआ था इसी दौरान महिंद्रा पिकअप वाहन का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हुई थी इस घटना के संबंध में जब इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम के लिए जानकारी दी गई तो इंश्योरेंस पेपर फर्जी बताए गए थे इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि गुरु चरण भाटी द्वारा पुरानी इंश्योरेंस पेपर पर तारीखों में हेरफेर कर आरोपी को इंश्योरेंस दस्तावेज देकर रुपए ठग लिए गए थे इस संबंध शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरु चरण भाटी को गिरफ्तार किया है और अन्य और भी शिकायतों के मामले में पूछताछ की जा रही है।
