इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां युवक से नशा करने के लिए तीन युवकों ने रुपए मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला सलमान पिता उस्मान माता मंदिर से गुजर रहा था उसी दौरान क्षेत्र के तीन बदमाश उसे मिले और नशा करने के लिए रुपयों की मांग की सलमान के मना करने पर तीनों बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया और थाने पहुंचकर तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पर यदि सलमान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
