द्वारकापुरी में हुई हत्या मामले मे आरोपी पत्नी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलयुग में रिश्ते किस कदर तार-तार होते जा रहे हैं कि अपने ही अपनों का कत्ल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मां के साथ मिलकर बेटे ने अपने ही पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता के शराब पीने की आदत से परेशान होकर आरोपियों ने यह कदम उठाया। वह उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और हत्यारी पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, मामला न्यू द्वारकापुरी का है। बिल्सी कारखाने के पास रहने वाले गोविंद को उसकी पत्नी राजूबाई और उसके 19 वर्षीय बेटे कमलेश ने 28 अगस्त को मोगरी से जमकर पीटा था जिससे उसे सिर सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। शनिवार को घायल गोविंद की मौत हो गई जिसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जब मृतक का पीएम करवाया तो चोट से उसकी मौत होना पाया गया जिसके बाद आरोपी पत्नी राजूबाई और बेटा कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version