लोन की रिकवरी के लिए बैंक वाले बना रहे थे दबाव तनाव में आकर युवक ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

8 लाख के लोन की क़िस्त भरने के लिए बैंक द्वारा पिता की मौत के बाद उसक बेटे पर दबाव बनाया जा रहा था इस तनाव में आकर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के परिजनों ने बैंक द्वारा प्रताड़ना करने के दबाव में फांसी लगाने की बात कही है फिलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

लोन बना मोत का करण…. पिता ने लिया था लोन….पिता की मौत के बाद बेटे पर लोन की क़िस्त भरने का बनाया जा रहा था दबाव…..पिता की पेंशन भी रोक ली थी बैंक ने….आर्थिक तंगी ओर बैंक वालो की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने लगाई फांसी….परिजनों ने लगाया बैंक वालो पर अरोप….जी हां इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के केलोद हाला में रहने वाले राज चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के पिता ने 8 लाख का लोन बैंक से ले रखा था पिता की मौत होने के बाद बैंक द्वारा रिकवरी करने के लिए म्रतक के बेटे राज पर दबाव बनाया जा रहा था वही म्रतक पिता की जो पेंशन आती थी उसको भी बैंक द्वारा रिकवरी करने के बहाने रोक लिया था जिसके कारण घर आर्थिक हालात बिगड़े लगी और तनाव में आकर राज चौहान ने फांसी लगा ली परिजनों ने आरोप लगाया कि बैंक द्वारा दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर राज ने आत्महत्या की है फिलहाल में पुलिस पूरे ही मामले की जांच में जुटी है कुछ दिन पहले भी इन्दौर में एक पूरे परिवार ने लोन ना भर पाने की वजह से सुसाईड कर लिया था।बहरहाल अब देखना ये होगा कि पूलिस इस मामले की किस प्रकार की कार्यवाही करती है।

Exit mobile version