द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गड्ढे में नहाने के दौरान डूबा बच्चा हुई मौत कल से था लापता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले साडे 8 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई बच्चा गड्ढे में नहाने आया था और कल से अपने घर से लापता था सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के आई मल्टी में रहने वाला साढ़े आठ साल का बादल नामक बच्चा कल अपने घर से लापता हो गया था परिजन ने आसपास तलाशा लेकिन वह नहीं मिला लेकिन सुबह मल्टी के पास ही गड्ढे में एक बच्चे का शव होने की सूचना मिली पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने चौक को गड्ढे से निकाला तो बच्चे की शिनाख्त बादल के रूप में हुई पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के यह गड्ढे में बच्चे अक्सर नहाने आ जाते हैं उसी दौरान यह हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version