इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में जोनवार बैठकों का सिलसिला जारी है…इस बार जोन क्रमांक 11 में तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच जनसमस्याओं को लेकर संवाद हुआ…खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों ने कई समस्याओं की जड़ अधिकारियों की कार्यशैली को ठहराया…जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जन समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को सीधी सीधी चेतावनी भी दी है।
इंदौर नगर पालिका निगम की जोनवार बैठक का सिलसिला जारी है..बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अध्यक्षता में जोन क्रमांक 11 की बैठक हुई…बैठक में विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी मौजूद थे…बैठक में इस जॉन में आ रही सभी शिकायतों पर अधिकारियों से चर्चा तो की ही गई,साथ ही साथ उनके निराकरण को लेकर भी योजना बनाई गई…इस बैठक में भी सबसे अधिक समस्या गंदे पानी और स्ट्रीट लाइट से ही जुड़ी थी…बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने जवाबदार अधिकारियों से सीधा संवाद किया और अलग अलग समस्याएं भी उनके सामने रखी…महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जितनी भी शिकायतें आए उनका लेखा जोखा होना चाहिए,साथ ही एक निश्चित समय में लोगों की शिकायतों का निराकरण हो,इसके लिए सभी से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए है ।
