देरी पर नाराज हुए एमडी, कहा- लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, मिलकर काम पूरा करें
इंदौर में 2023 में अगस्त से सितंबर के बीच पांच किलोमीटर के ट्रैक पर होना है मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने किया मेट्रो रेल रूट का निरीक्षण।
इंदौर में 2023 में अगस्त से सितंबर के बीच पांच किलोमीटर के ट्रैक पर होना है मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने किया मेट्रो रेल रूट का निरीक्षण।
इंदौर के गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो ट्रेन के लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं। मेट्रो रेल कारपोरेशन अगले साल अगस्त से सितंबर के बीच करीब पांच किमी में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन करेगा। ऐसे में काम में आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों ने मेट्रो ट्रेन रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई।
मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण करने मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध संचालक मनीष सिंह, कलेक्टर इलैया राजा टी और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल पहुंचे। अगले साल होने प्रस्तावित ट्रायल रन वाले रूट का अधिकारियों ने दौरा कर कार्य की समीक्षा की। इस दौरान कंसल्टेंसी एजेंसियों की लेटलतीफी पर एमडी मनीष सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आमने सामने बैठकर परस्पर तरीके से काम निपटाने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने बताया कि अगले साल करीब पांच किमी रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जाना है। ऐसे काम में आने वाली समस्याओं को देखने स्थानीय अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर के पास मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
प्रवासी सम्मेलन के दौरान नहीं रुकेगा कार्य
जनवरी में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इंवेस्टर्स समिट के साथ ही कई बड़े आयोजन होने हैं। इनमें अतिथियों का आवागमन एयरपोर्ट से सुपर कारिडोर होते हुए ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर तक होगा। अतिथियों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। सिंह ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि जब प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट इंदौर में हो रहा होगा, उस समय भी काम को बंद नहीं किया जाएगा।
बनेगा वैकल्पिक मार्ग
गांधी नगर के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है। निर्माण के दौरान 200 मीटर के मार्ग को बंद करना होगा। इससे पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। यह मार्ग पास में ही अस्थायी रूप से बनेगा। ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि प्रशासन मेट्रो प्रोजेक्ट कार्य की तेज गति बनाए रखने के लिए हर संभव मदद करेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 33 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 36 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले