थाना मुरार पुलिस ने मोटर सायकिल सवार के साथ लूट करने वाले एक लुटेरे को बड़ागांव से किया गिरफ्तार
लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल व लूटा गया मोबाइल किया बरामद। लूट की घटना के बाद लुटेरा लगातार अपने छिपने का ठिकाना बदलता रहा था। ग्वालियर।
- लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल व लूटा गया मोबाइल किया बरामद।
- लूट की घटना के बाद लुटेरा लगातार अपने छिपने का ठिकाना बदलता रहा था।
ग्वालियर। 23.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसेे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लंबित चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 22.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के बड़ागांव हाईवे मानसी होटल के पास मोटर सायकिल सवार से लूट करने वाले बदमाशों के एक साथी को बड़ागांव क्षेत्र में देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर (शहर पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को थाना मुरार पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त लूट के आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में दिनांक 22.04.2022 को थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान बड़ागांव में पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकिल लिये दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर मोटर सायिकल सहित भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति का पीछा कर पकड़ लिया गया। उक्त पकड़े गये संदिग्ध से बड़ागांव हाईवे पर मानसी होटल के पास हुई लूट के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ दिनांक 14.08.2021 की रात को एक मोटर सायकिल सवार की आंखों मेें मिर्ची पाउडर झोंककर उसके साथ लूट की थी। पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं फरियादी का लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उक्त लूट की घटना में संलिप्त पकड़े गये आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि दिनांक 14.08.2021 को फरियादी राकेश श्रीवास्तव बड़ागांव हाईवे होते हुए शनीचरा धाम दर्शन हेतु जा रहा था, तभी लघुशंका के लिये मोटर सायकिल रोकने पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा मोटर सायकिल से आकर पीछे से फरियादी पर हमला कर दिया था और फरियादी की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर उसका हेण्ड बैग लूट लिया था जिसमें फरियादी की चैकबुक, पर्स, मोबाइल नोट7 एमआई कंपनी, तीन एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 1400 रूपये नगद थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0 725/21 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक जिला दतिया के बड़ौनी के पास एक गांव में छिपा हुआ है जो ट्रक चलाता है, इसके बाद लुटेरा लगातार अपने छिपने का ठिकाना बदलता रहा। मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के एक आरोपी को दिनांक 22.04.2022 को बड़ागांव से पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा।
बरामद मशरूका:- लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल व लूटा गया मोबाइल।
सराहनीय भूमिका:- उक्त बदमाश कोे गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव, सउनि रणवीर सिंह, आरक्षक राजू मोगिया, दिलीप, योगेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 32 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 34 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले