इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली महिला फरियादीया द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी क्षेत्र के ही रहने वाले तीन युवक लगातार उसे के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जब इसका विरोध किया तो तीनों युवकों द्वारा मारपीट की गई वहीं उसके पति के साथ मारपीट की गई महिला फरियादी द्वारा अपने पति के साथ थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
