एमजीएम एलाइड हेल्थ साइंस इंस्टिट्यूट की नई सौगात इंदौर में बनेगा स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एमजीएम एलाइड हेल्थ साइंस इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर का निर्माण करने जा रहा है, सेंटर के लिए भवन निर्माण का भूमि पूजन बुधवार को संस्था के निदेशक डॉ डी के तनेजा और दानकर्ता डॉ विमल बूटी की उपस्थिति में हुआ।  डॉक्टर बूटी ने स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर के लिए 30 लाख का दान किया है। 

पिछले कुछ वर्षों में देश को अलग-अलग खेलों में मिल रही सफलता के बाद बच्चे और युवा खेलों की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे है। खेलों में कंपटीशन बढ़ने के साथ ही खेल के दौरान होने वाली स्पोर्ट्स इंजुरी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में अधिक से अधिक स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर्स की आवश्यकता महसूस की जा रही है। देश के कई राज्यों में आधुनिक स्पोर्ट्स इंजुरी रिहैब सेंटर है, लेकिन मध्यप्रदेश में इस तरह का कोई भी सेंटर नहीं है। एमजीएम एलाइड हेल्थ साइंस इंस्टीट्यूट ने अपने संस्थान में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है,इसके लिए नए भवन के निर्माण का भूमि पूजन बुधवार को किया गया। संस्था के निदेशक डॉ डीके तनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर पर स्पोर्ट्ससे होने वाले सभी इंजुरी की शिक्षा छात्रों को दी जाएगी ताकि इस संस्थान से निकलकर वे अलग-अलग  खेलों के एसोसिएशन व फेडरेशन में खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं दे सके।

इस सेंटर के निर्माण के लिए बूटी फाउंडेशन ने 30 लाख का दान किया है, फाउंडेशन की डॉ विमला बूटी के अनुसार हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को लाभ देना है। 

Exit mobile version