ग्वालियर पुलिस ने रक्षाबंधन पर महिला के साथ कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले बदमाशों के एक और साथी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
? बदमाश की गिरफ्तारी पर एसपी ग्वालियर ने 05 हजार रूपये का इनाम किया था घोषित ग्वालियर। 08.09.2022।
? बदमाश की गिरफ्तारी पर एसपी ग्वालियर ने 05 हजार रूपये का इनाम किया था घोषित
ग्वालियर। 08.09.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा दिनांक 11.08.2022 को ग्राम जखारा के आगे मोटर सायकिल सवार फरियादी की बहन के साथ मंगलसूत्र व चैन लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त लूट की घटना के एक बदमाश को पुलिस द्वारा दिनांक 14.08.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका था। दिनांक 08.09.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के फरार साथी को ग्राम बांके का पुरा, सरकारी स्कूल के पास, गोहद जिला भिण्ड में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी शहर-पूर्व/अपराध को क्राईम ब्रांच एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस बल की टीम से उक्त सूचना की तस्दीक कर बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, श्री रत्नेश तोमर एवं एसडीओपी बेहट श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम निरी0 दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 सुरजीत परमार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच तथा थाना हस्तिनापुर पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बांके का पुरा, सरकारी स्कूल के पास, गोहद जिला भिण्ड पर भेजा गया। पुलिस टीम ने उक्त स्थान से एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 11.08.2022 को ग्राम जखारा के पास मोटर सायकिल सवार महिला के साथ मंगलसूत्र, चैन लूट करना स्वीकार किया। घटना के संबंध में और अधिक पूछताछ करने पर उसने बताया कि महिला के साथ लूट करने के उपरांत हम मोटर सायकिल से घटनास्थल से फरार हो गये थे। रास्ते मे मोटर सायकिल के खराब हो जाने पर हम लोग कट्टे की नोंक पर एक व्यक्ति से उसकी मोटर सायकिल लूट कर मौके पर से भाग गये थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश की निशादेही पर उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड के बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश को थाना हस्तिनापुर के अपराध क्रमांक 81/2022 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट मंे गिरफ्तार किया जाकर उसके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 11.08.2022 को फरियादी द्वारा थाना हस्तिनापुर आकर रिपोर्ट की थी कि मोटर सायकिल से ग्राम खुरैरी से अपनी बहन को लेकर ग्राम गुंधारा आते समय जखारा के पास तीन मोटर सायकिल सवार बदमाश कट्टे की नोंक पर मेरी बहन के गले से मंगलसूत्र, सोने की चैन एवं एक सोने की मनचली पतलिया कुल बजनी 05 तोला लूट कर ग्राम जखारा की ओर भागे है, मेरे द्वारा उनका पीछा किया जाने पर उनकी मोटर सायकिल रास्ते में खराब हो गई उक्त बदमाशों द्वारा अपने बचाब में कट्टे से हवाई फायर किया गया एवं सुपावली की तरफ से आ रहे एक मोटर सायकिल सवार से कट्टे की नोंक पर उसकी मोटर सायकिल छीन ली और कट्टा लहराते हुए वहां से फरार हो गये। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर से बदमाशों की मोटर सायकिल को जप्त कर लिया गया एवं सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर ही उक्त तीनों आरोपियों का चिन्हित भी कर लिया गया।
बरामद मशरूकाः 315 बोर का एक देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 सुरजीत परमार, क्राईम ब्रांच टीम- उनि0 अमित शर्मा, म0प्रआर0 अर्चना कंसाना, आर0 प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, थाना हस्तिनापुर टीम- सउनि0 वीरसिंह कुशवाह, आर0 अंकित जाट, कृष्णपाल सिंह तोमर, धर्मेंद, की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले