ग्वालियर पुलिस ने पैसा डबल करने के नाम चिटफंड कंपनी चलाने वाले ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 24.05.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर चिटफंडियों तथा धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

ग्वालियर। 24.05.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर चिटफंडियों तथा धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना ठाटीपुर एवं विश्वविद्यालय के चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार दो हजार रूपये के ईनामी बदमाश को ग्राम रावतपुरा जिला भिण्ड में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे को थाना विश्वविद्यालय, ठाटीपुर पुलिस बल एवं क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा द्वारा क्राईम ब्रांच तथा थाना बल की संयुक्त टीम गठित कर उसे मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने ग्राम रावतपुरा जिला भिण्ड स्थित एक मकान की घेराबंदी करके उक्त ईनामी बदमाश को धरदबोचा। पकड़े गये ईनामी बदमाश से प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चिटफण्ड कंपनी के नाम पर पैसा डबल करने का झांसा देने की बारदात करना स्वीकार किया गया। उक्त ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त आरोपी को पुलिस टीम द्वारा थाना ठाटीपुर एवं विश्वविद्यालय के धारा 420 भादवि एवं 3(1)(2)(4) म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 एवं 45-एस/58बी(5-ए) आरबीआई एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि वर्ष 2011 में पुलिस द्वारा थाना ठाटीपुर एवं विश्वविद्यालय में ‘‘जीवन सुरभी डेयरी एंड एलाइड’’ के संचालकों के विरूद्ध बिना रिर्जव बैंक में रजिस्ट्रेशन के हितग्राहियों को मिथ्या प्रलोभन देकर उनको धन लाभ दिलाने के नाम पर उनसे रूपयों की ठगी करने की शिकायत एवं जिलाधीश ग्वालियर के द्वारा दिये गये पत्र के आधार पर धारा 420 भादवि एवं 3(1)(2)(4) म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 एवं 45-एस/58बी(5-ए) आरबीआई एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।
सराहनीय भूमिकाः उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा, उनि0 नितिन छिल्लर, सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्रआर0 मनोज एस0, अजय शर्मा, आर0 विकास सिंह, पवन झा, राहुल यादव, रामवीर सगर, देवव्रत तोमर एवं म0आर0 राखी बैस की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 घंटा पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 13 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले