देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

ग्वालियर पुलिस ने पिंटोपार्क के पास आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेबाज को पकड़ा

पकड़ा गया सट्टेबाज राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।

Abhishek Raghuvanshi25 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पकड़ा गया सट्टेबाज राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।
  • पुलिस टीम ने पकड़े गये सटोरिया के पास से 01 मोबाइल तथा 1420/-रूपये नगद जप्त किये एवं लाखों का हिसाब-किताब भी मिला।
  • सट्टेबाज को आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज पर पुलिस ने की घारा 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 25.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 24.05.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत पिंटो पार्क, पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना गोले का मन्दिर की पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी गोले का मन्दिर उप निरीक्षक बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पिंटो पार्क, पानी की टंकी के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को पानी की टंकी के पास मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के पास मिले सैमसंग कम्पनी के मोबाइल को चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली, जिसके माध्यम से वह राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उनके पास से एक सैमंसग कम्पनी का मोबाइल, 1420/-रूपये नगद जप्त किये गये। पुलिस टीम को जप्त मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि वह सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाता था और आईडी के संबंध में पूछने पर उसकेे द्वारा बताया गया कि समाधिया कालोनी में रहने वाला एक खाईबाज उसे कमीशन पर आईडी उपलब्ध कराता है। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया व आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ थाना गोले का मन्दिर में अप0क्र0 334/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- एक सैमसंग कम्पनी मोबाइल व 1420/-रूपये नगद कुल मशरूका कीमती लगभग 10 हजार रूपये का जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी गोले का मन्दिर उप निरीक्षक बृजमोहन शर्मा क्राईम ब्रांच टीम- उनि अमित शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, आर. प्रदीप यादव, रूपेश शर्मा, जितेन्द्र थाना गोले का मन्दिर टीम- उनि भगवान सिंह, आरक्षक सुनील नागर, अरूण शर्मा, आर.चालक देवेन्द्र कौरव, की सराहनीय भूमिका रही

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 31 मिनट पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑