- सट्टेबाज से ओपा कंपनी का एक मोबाइल तथा 1500 रूपये नगद जप्त किये, जप्त मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है।
- खाईबीज के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।
ग्वालियर। 30.05.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 29.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत आरोग्य सदन के सामने, नगर निगम ऑफिस के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट के फायनल मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रंाच एवं थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी इंदरगंज श्री विजय भदौरिया, डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान आरोग्य सदन के सामने, नगर निगम ऑफिस के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिये एक्टिवा स्कूटर पर बैठकर आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गुजरात टाइटंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे फायनल मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये सटोरिए के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे, जिस पर वह कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह वेबसाईट के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक उसे एक खाईबाज द्वारा भेजी जाती है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिए के पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल, 1500 रूपये नगद व एक एक्टिवा स्कूटर जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में पुलिस टीम को लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा उक्त सटोरिया व आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ अप0क्रं0 258/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल, 1500 रूपये नगद कुल मशरूका 23500 रूपये एवं एक एक्टिवा स्कूटर।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव, थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना क्राईम ब्रांच टीम- उनि अमित शर्मा, म0प्रआर0 अर्चना सिंह आर0 रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव एवं थाना पड़ाव टीम- प्रआर0 वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, आर0 राघवेन्द्र, सैनिक रामबहादुर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
