थाना जनकगंज पुलिस ने स्कार्पियो में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सट्टेबाजों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • थाना जनकगंज क्षेत्र में तारागंज पुल के पास स्कार्पियो कार में बैठकर मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
  • पकड़े गये सटोरियों से 12 हजार रूपये नगद, एक वनप्लस तथा एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा एक स्कार्पियो गाडी कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 18 लाख रूपयेे।
  • पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 30.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 29.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत तारागंज पुल के पास दो व्यक्ति स्कार्पियोे गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना जनकगंज की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी जनकगंज निरी. आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान तारागंज पुल के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को तारागंज पुल के पास हनुमान बांध की ओर जाने वाले रास्ते पर दो व्यक्ति काले रंग की स्कार्पियोे गाडी में बैठकर मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। पकडे़ गये दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक वनप्लस मोबाइल, एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा 12 हजार रूपये नगद मिले। पकड़े गये सटोरियों का मोबाइल चैक करने पर उसमें 99 हब वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिए से मिले मोबाइलों में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये सटोरियों से पूछताछ करने पर उन्होने खुद को सेवढा जिला दतिया का रहने वाला बताया। उक्त दोनों पकडे गये सटोरियों से उसके साथियों के संबंध में पूछने पर उसके बताया कि एक खाईबाज उसे आईडी उपलब्ध कराता है जिसके माध्यम से दोनों आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते है। उक्त पकड़े गये सटोरिया व खाईबाज के खिलाफ थाना जनकगंज में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- 12 हजार रूपये नगद, एक वनप्लस मोबाइल तथा एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा एक स्कार्पियो गाडी कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 18 लाख रूपयेे।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी जनकगंज निरी. आलोक सिंह परिहार क्राईम ब्रांच टीम- उनि सतीश यादव, प्र.आर. मुकेश चौहान, अनिल गुप्ता, आरक्षक अभिषेक तोमर, देवबृत तोमर, सोनू परिहार, सुमित शर्मा थाना जनकगंज टीम- उनि0 महेन्द्रपाल सेन्धव व थाना जनकगंज की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version