बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को मी द्वार बनाए हैं सोमवार को बीजेपी कार्यालय पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कविता पाटीदार का स्वागत किया इस दौरान कविता पाटीदार ने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए बयान को लेकर आड़े हाथों लिया।
सोमवार को बीजेपी कार्यालय पहुंची प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार का भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार माना साथ केंद्र में रहते हुए मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने की बात कही। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए बयान पर आड़े हाथों लिया।
